रविवार से हो रहा शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, सज गये मंदिर, घरों में भी भी होगी पूजा-अर्चना

PRAYAGRAJ: शारदीय नवरात्र का आगाज संडे से होना है। इसके पहले शनिवार को इसकी तैयारियां फुल स्ट्रीम में चलीं। देवी मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया तो मार्केट भी गुलजार रहा। घरों में पूजन के लिए लोगों ने माता की चुनरी से लेकर नारियल तक सामानों की खरीदारी की। मार्केट में देवी भक्ति के गीत सुनायी देने लगे तो माहौल भक्तिमय हो गया। शहर में ज्यादातर स्थानों पर रामलीलाओं की शुरुआत भी आज से हो गयी।

शक्तिपीठ में पहले दिन शैलपुत्री के दर्शन

मां कल्याणी देवी मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन रविवार को मां शैलपुत्री के स्वरूप में मनोहर श्रंगार किया जाएगा। सुबह पांच बजे मंगला आरती के बाद मां के दर्शन के लिए मंदिर के पट खुलेंगे और यह क्रम दोपहर दो बजे तक चलता रहेगा। साथ ही नित्य सुबह 8 से 11 और शाम 4 से 7 बजे तक शतचंडी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आचार्य सुशील पाठक व श्यामजी पाठक ने बताया कि प्रथम दिन कलश स्थापन का मुहूर्त सुबह 6:15 से 11:45 बजे व मध्यान्ह 1 बजे रहेगा। शाम 4 से 5 बजे तक दिव्य अभिषेक, अनुष्ठान व पाठ का संकल्प होगा। शाम 6 बजे से रात्रि 12:30 बजे तक नित्य नौ स्वरूपों में माता का भव्य श्रंगार होगा।

संपूर्ण रामायण रामकथा का प्रारंभ

कटरा रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला परेड मैदान में श्रीरामायणजी की पूजा व आरती भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता व रामकथा के मुख्य संयोजक सुधीर कुमार गुप्ता, मयंक अग्रवाल, अश्वनी केसरवानी सहित प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा की जाएगी। पहले दिन रामलीला रावण जन्म से प्रारंभ हुई। पुलत्स्य मुनि के आश्रम में राज कन्या का प्रवेश मुनि विश्रवा का कुबेरजी संवाद, कैकसी रावण संवाद, रावण द्वारा शिव तपस्या का मंचन किया गया। रविवार को श्रीराम जी की सवारी व दर्शन शोभा यात्रा का आयोजन होगा।

निकाली गई श्रीगणेश शोभा यात्रा

बाघम्बरी क्षेत्र श्रीरामलीला कमेटी अल्लापुर के तत्वावधान में श्रीगणेशजी की भव्य शोभा यात्रा रामलीला पार्क लेबर चौराहा से पूर्ण सजधज के साथ शनिवार को निकाली गई। यात्रा के प्रारंभ में श्रीमनकामेश्वर धाम लालापुर के पीठाधीश्वर स्वामी ब्रिजेशानंद जी महाराज ने भगवान श्रीगणेश का पूजन अर्चन व आरती की। आचार्य रमाकांत शुक्ल के आचार्यत्व में शोडषोपचार पूजन हुआ। सुरमयी संगीत संध्या का शुभारंभ एनसीजेडसीसी के निदेशक इंद्रजीत ग्रोवर द्वारा किया गया। मौके पर कमेटी अध्यक्ष संजीव बाजपेई, मंत्री प्रेमचंद्र पांडेय, लालपा प्रसाद पांडेय, फूलचंद्र दुबे आदि उपस्थित रहे।

पूजा बारबारियों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

इलाहाबाद दुर्गापूजा समिति व बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विभिन्न दुर्गापूजा बारबारियों के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने दस सूत्रीय ज्ञापन एडीएम को सौंपा। जिसमें जलभराव की निकासी, सुरक्षा व्यवस्था, गड्ढों की मरम्मत, स्पीकर बजाने की अनुमति, दुर्गापूजा का उचित स्थानों पर विसर्जन आदि की मांग की गई थी। इलाहाबाद दुर्गापूजा समिति के संरक्षक अमर वैश्य मुन्ना भईया, डॉॅ पीके राय, उत्तम बनर्जी, विजय चंद्र श्रीवास्तव, सुनीता शर्मा, सुदीपा मित्रा आदि उपस्थित रहे।

माता की पूजा कर मांगा आशीर्वाद- फोटो

बादशाही मंडी नारायण सिंह नगर स्थित मां सिद्धेश्वरी काली मंदिर में शनिवार को अमावस्या पूजा का आयोजन किया गया। भक्तों ने माता का पूजन अर्चन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। पुरोहित रघुनाथ गोस्वामी, प्रणब दा, मनोज नाग, सुरभि चटर्जी, मास्टर हार्दिक, सुमिता बोस, संध्या जाना, सोनू वर्मा, रोमा घोष, सुमन वर्मा, सबिता घोष, मोनिका शो आदि उपस्थित रहे।

परंपरागत ढंग से निकला कर्णघोड़ा

शनिवार की शाम पूरे शाही वैभव के साथ श्रीपथरचट्टी रामलीला कमेटी के ऐतिहासिक कर्णघोड़ा का जुलूस निकाला गया। पारंपरिक मार्ग से निकले कणग् घोड़ा का जगह-जगह लोगों ने फूलों से स्वागत किया। शोभायात्रा में सबसे पहले विघ्नहर्ता श्रीगणेश, उनके पीछे भगवान शंकर, देवी दुर्गा, श्रीहनुमान, भगवान सूर्य का सप्त अश्व का भव्य रथ, ध्वजा, पताका, बैंड पार्टियां और विद्युत छटा चलती रहीं। कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश पाठक, महामंत्री रमेश कुमार जायसवाल, धर्मेद्र भईया, कन्हैया लाल गुप्ता, राजीव गुप्त, गोपालजी केसरवानी, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, गिरधारी लाल, राजेश सिंह, पवन सिंह ने कर्णघोड़ा का पूजन किया। जुलूस विवेकानंद मार्ग से चल कर मोहत्सिमगंज, साउथ मलाका, रामबाग पथरचट्टी परिसर से आगे चलकर यात्रा सीधे कोतवाली के सामने ठठेरी बाजार से निकलकर जानसेनगंज होते हुए बादशाही मंडी स्थित बलदेव प्रसाद जडि़या के आवास पर समाप्त हुआ। शोभायात्रा के संयोजक बसंतलाल आजाद रहे।