prayagraj:एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के मैदान पर रविवार को 65वीं मंडलीय इंटरस्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सब जूनियर ग‌र्ल्स में पहला मैच में कौशांबी ने प्रतापगढ़ को 6-1 से हराया। फाइनल कौशांबी और प्रयागराज के बीच हुआ। इसमें कौशांबी ने 5-1 से जीत दर्ज की। सीनियर ग‌र्ल्स के फाइनल में प्रयागराज ने प्रतापगढ़ को 5-1 से बाजी मारी। सब जूनियर ब्वॉयज में प्रयागराज ने कौशांबी को 7-3 से हराया। सीनियर ब्वॉयज में प्रयागराज ने कौशांबी को 14-2 से मात दी। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रिंसीपल स्वस्तिक बोस ने किया। संचालन रंजना सिंह और रविंद्र सिंह ने किया।

एथलेटिक्स में प्रयागराज ने पाए सात गोल्ड

prayagraj:यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा जौनपुर और प्रयागराज में चल रही एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। इसमें प्रयागराज के प्लेयर्स की परफोर्मेस शानदार रही। प्रतियोगिता में प्रयागराज के प्लेयर्स ने सात गोल्ड, चार रजत और दो ब्रॉन्ज प्राप्त किए। अतुल यादव ने 110 मी। हर्डल्स में, धीरज यादव ने 2000 मी। रेस, सूरज कुमार ने जैवलिन थ्रो, मो। शहबान ने हैमर थ्रो, रुद्रनारायण ने शॉट पुट, सान्या यादव ने शॉटपुट में और वंशिका सिंह ने हैमर थ्रो में गोल्ड हासिल किया। मो। ग्राविस ने हैमर थ्रो, नीरज कुमार ने पोलवाल्ट, मो। आमिर ने जैवलिन थ्रो और अनिल यादव ने हाई जंप में रजत जीता। शाश्वत सिंह ने पोलवाल्ट और रूबी यादव ने 100 मी। हर्डल्स में ब्रॉन्ज जीता। ये प्लेयर्स मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में कोच देवीप्रसाद के कैंप में ट्रेनिंग करते हैं।