-ईश्वर शरण पीजी कॉलेज के स्वर्ण जयंती वर्ष पर हुआ आयोजन

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: ईश्वर शरण पीजी कॉलेज के स्वर्ण जयंती पर गुरुवार को पोस्टर प्रतियागिता हुई। जुलॉजी डिपार्टमेंट में आयोजित प्रतियोगिता का मुख्य विषय 'बायोटेक्नालॉजी फॉर ह्यूमन वेलफेयर' रखा गया। उद्घाटन प्राचार्य प्रो। आनंद शंकर सिंह ने किया। प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने बायोटेक्नोलॉजी के महत्व को दर्शाते हुए मोनेक्लोनल एंटी बॉडी, जीन थेरेपी, हयूमन इंसूलिन, ट्रांसजैनिक एनीमल, बायोरेमिडीएशन, वैक्सीन, डीएनए प्रॉब, रिकॉम्बिनेंट डीएनए टेक्नालॉजी आदि को पोस्टर द्वारा समझाया। जूलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ। जया त्रिपाठी ने बायोटेक्नोलॉजी के महत्व पर प्रकाश डाला और प्रतियोगिता का संचालन किया।

प्रज्ञा सिंह बनीं विनर

स्टूडेंट्स की कलात्मकता को जजेज ने खूब सराहा। फ‌र्स्ट प्रज्ञा सिंह, सेकंड सुशांत दुबे और थर्ड शिवानी पांडेय रहीं। इस मौके पर डॉ। सुधा बाला, वीएस वर्मा, डॉ। एचपी पाण्डेय, प्रगति सिंह, राजेश यादव, डॉ। नीतू, डॉ। फातिमा, डॉ। अनुराग, डॉ। राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

रनर-अप रही प्रयागराज की जोड़ी

PRAYAGRAJ: भोपाल में आयोजित ऑल इंडिया एके पांड्या मेमोरियल ओपन ब्रिज पेयर कॉन्टेस्ट में प्रयागराज की आरएस मिश्रा और जितेन्द्र पांडेय की जोड़ी उपविजेता रही। इस कॉन्टेस्ट में विभिन्न प्रदेशों से कई जोडि़यों ने पार्टिसिपेट किया था। प्रयागराज के अलावा उत्तर प्रदेश से अन्य तीन जोडि़यों ने पार्टिसिपेट किया था। पुरस्कार वितरण श्रीमती पांड्या द्वारा किया गया।