लॉस एंजेलिस (आईएएनएस)। अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस एक नए शो की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। जोनास को एम्बुलेंस में पास के एक अस्पताल ले जाना पड़ा। हालांकि अब वह घर लौट आए हैं। प्रियंका चोपड़ा के पति जोनास शनिवार की देर रात शूटिंग कर रहे थे, सूत्रों ने टीएमजेड को बताया, "निक सेट पर थे जब हादसा हुआ। उसके बाद उन्हें तुरंत हाॅस्पिटल ले जाया गया। जहां बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। जोनास रविवार रात घर वापस आ गए थे।

तीन साल पहले भी लगी थी चोट
बता दें निक जोनस रियल्टी शो 'द वाॅयस' में नजर आने वाले हैं और वह इसी की शूटिंग कर रहे थे। वह सोमवार रात को "द वॉयस" में दिखाई देने वाले हैं। इससे पहले, 28 वर्षीय गायक को 2018 में मैक्सिको में एक पोस्ट-शो वर्कआउट के दौरान हाथ में चोट लग गई थी। हालांकि प्रियंका ने इसको लेकर अब तक कोई अपडेट शेयर नहीं किया है।

अमेरिका में पति के साथ हैं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा की शादी को दो साल हो चुके हैं। बाॅलीवुड में प्रियंका अब ज्यादा एक्टिव नहीं है। वह अपने पति निक जोनास के साथ अमेरिका में ही रहती हैं। ऐसे में जब फिल्मी करियर ज्यादा बढ़ नहीं रहा तो प्रियंका के फैंस उनके जल्द मां बनने को लेकर काफी सवाल पूछते रहते हैं। ऐसा ही एक सवाल कुछ समय पहले पीसी के पति निक से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, यह कब होगा। अभी नहीं पता मगर वह एक बड़ा परिवार चाहते हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk