मुंबई (ब्‍यूरो)। Nick Jonas Christmas gift for Priyanka Chopra:&निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अपने जीवन के छोटे-छोटे पल अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले अपनी शादी का सालगिरह पर प्रियंका ने निक को एक डॉग गिफ्ट किया था। अब निक ने क्रिसमस को प्रियंका के लिए खास बना दिया। प्रियंका ने निक की दिए हुए तोहफों की कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं।

सांता लाया निक का गिफ्ट
निक ने प्रियंका को इलेक्टि्रक स्नोमोबाइल (एक प्रकार की मोटर बाइक, जिसे बर्फ पर चलाया जा सकता है) गिफ्ट की, जिसे प्रियंका तक खुद सांता ने चलाकर पहुंचाई। अमेरिका में स्नो के बीच प्रियंका ने निक को अपने पीछे बिठाकर स्नो पर वह स्नोमोबाइल चलाई भी। प्रियंका ने स्नोमोबाइल के साथ मोबाइल साझा करते हुए लिखा, 'सांता मेरा बैट मोबाइल ले आया। मेरे पति मुझे बहुत अच्छे से जानते हैं। धन्यवाद बेबी। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।' निक ने भी तोहफे के साथ प्रियंका की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'उसे हंसता हुआ देखने से बेहतर और कुछ नहीं है।' इस मौके पर प्रियंका के परिवार से उनकी मम्मी मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ भी मौजूद थे। निक के दिए हुए तोहफे के साथ उन्होंने परिवार के साथ अपने क्रिसमस पार्टी की तस्वीर भी साझा की है। प्रियंका अपनी आगामी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। इसके अलावा वह निक के साथ संगीत प्रोजेक्ट भी को-प्रोड्यूस करने वाली हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk