नई दिल्ली (एएनआई): पावर कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करने के बाद अपने फैंस को अचरज में डाल दिया, जिसमें दोनों बॉलीवुड गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वीडियो को मिली ऑनलाइन प्रतिक्रिया को देखकर यह कहा जा सकता है कि बॉलीवुड दिवा प्रियंका चोपड़ा से अधिक, उनके अमेरिकी पति के बॉलीवुड गानों पर डांस ने लोगों का ध्‍यान खींचा। 27 वर्षीय गायक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में मजेदार वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन में प्रियंका को 'हमेशा के लिए वेलेंटाइन' कहकर बुलाया।

हमेशा रहेंगी वेलेंटाइन
निक ने इस वीडियो में माना कि प्रियंका हमेशा उनकी वेलेंटाइन रहेंगी। उन्होंने लिखा 'मेरे हमेशा के वेलेंटाइन के साथ प्री-शो डांस पार्टी। @priyankachopra #valentines।' जहां प्रियंका वीडियो रिकॉर्ड करती हुई नजर आती हैं, वहीं निक, रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' के गाने, 'आंख मारे' पर थिरकते नजर आते हैं। बाद में 'द स्काई इज पिंक' एक्ट्रेस भी इस डांस में शामिल हो जाती हैं और नाचने लगती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो, दोनों ने आखिरी बार जोनास ब्रदर्स के लेटेस्ट सिंगल, 'व्हाट ए मैन गॉट्टा डू' में स्क्रीन स्पेस साझा किया था।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk