features@inext.co.in  

KANPUR: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति को हाल ही में एक खास अवॉर्ड मिला है। निक को मिले इस अवॉर्ड से प्रियंका बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी खुशी इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर जाहिर की जिसमें वह निक को किस करती नजर आ रही हैं। बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का जश्न लगातार जारी है। शादी के बाद रिसेप्शन का सिलसिला बीते दिनों तक जारी रहा।

निक जोनस को मिला सबसे स्टाइलिश होने का खिताब,तो प्रियंका ने इस तरह जताया प्यार

मैगजीन ने दिया खिताब

इस पिक्चर के साथ प्रियंका ने लिखा, ग्रह के सबसे स्टाइलिश शख्स को किस करते हुए मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। दरअसल, एक इंटरनेशनल मैग्जीन ने निक जोनस को साल 2018 का सबसे स्टाइलिश शख्स का अवॉर्ड दिया है। निक ने इस रेस में 64 लोगों को हराने के बाद ये खिताब हासिल किया है।

निक जोनस को मिला सबसे स्टाइलिश होने का खिताब,तो प्रियंका ने इस तरह जताया प्यार

प्रियंका के करीबी दोस्त भी जीते हैं ये खिताब

पिछली बार ये अवॉर्ड प्रियंका के करीबी दोस्त ड्वेन जॉन्सन यानि द रॉक को मिला था। वो समय भी उनके लिए खास था क्योंकि ड्वेन के साथ उनकी दोस्ती काफी अच्छी है। प्रियंका बेवॉच में ड्वेन के साथ काम कर चुकी हैं। कहा जाता है कि प्रियंका और निक की लव स्टोरी की शुरुआत भी ड्वेन की वजह से हुई थी।

नरगिस फाखरी ने की भविष्यवाणी, बताया कैसे दिखेंगे प्रियंका-निक के होने वाले बच्चे

दिल्ली-मुंबई नहीं बल्कि यहां होगा प्रियंका-निक का ये चौथा ग्रैंड रिसेप्शन

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk