चंडीगढ़ / भोपाल (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस के मामले पंजाब, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश समेत कुछ राज्यों में तेजी बढ़ते देखे जा रहे हैं। ऐसे में कई राज्य अपने यहां नाइट कर्फ्यू लगा रहे या फिर उसका टाइम पीरियड बढ़ा रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को कहा कि पंजाब के नौ जिलों में कर्फ्यू दो घंटे तक बढ़ाया जाएगा जो कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

पंजाब के इन नाै शहरों में 18 मार्च से रहेगा कर्फ्यू

लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला और रोपड़ जिलों में 18 मार्च से रात 11 बजे के बजाय रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाया जा रहा है। ये शहर प्रतिदिन 100 से अधिक मामलों की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। सीएम ने यह घोषणा पंजाब में एक दिन में 2039 नए केस और 35 मौतें होने के बाद की है।

रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया

वहीं मध्यप्रदेश में भी कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा हुआ है। ऐसे में भोपाल जिला मजिस्ट्रेट ने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगा दिए। जिले में सभी आवश्यक सेवाओं की अनुमति है। मध्य प्रदेश सरकार ने रात इंदौर में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है।

गुरुवार को 35,871 नए कोविड -19 मामले दर्ज

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत ने गुरुवार को 35,871 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए हैं जो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 100 दिनों में सबसे अधिक सिंगल डे स्पाइक है। हीं एक दिन में 172 लोगों की माैत के साथ देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,59,216 हो गई है।

National News inextlive from India News Desk