कानपुर। Nirbhaya Case निर्भया के चारों दोषियों मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को सुबह 5.30 बजे फांसी दे दी गई है। फांसी दिए जाने के बाद डॉक्टर ने सभी के शवों का परीक्षण कर मौत की पुष्टि की। इसके अब आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के एक ट्वीट के अनुसार अब दोषियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए हरिनगर में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल (ष्ठष्ठ) लाया गया है। यहां पर जेल मैनुअल के अनुसार पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पोस्टमॉर्टम के बाद चारों दोषियों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

इस मामले की वीभत्सता ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था

निर्भया के चारों दोषियों की फांसी के बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई थी क्योंकि इस मामले की वीभत्सता ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। 16 दिसंबर, 2012 की रात को दिल्ली में एक चलती बस में 23 साल की पैरामेडिकल छात्रा निर्भया के साथ 6 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म करने के साथ ही उसे चलती बस से बाहर फेंक दिया था। उपचार के दौरान पीडि़ता की मौत हो गई थी। इस मामले के 6 दोषियों में एक दोषी आरोपी राम सिंह था, जो तिहाड़ जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर चुका है। एक अन्य आरोपी किशोर को किशोर न्याय बोर्ड ने दोषी ठहराया था। वह तीन साल तक सुधार गृह में रहने के बाद रिहा हो गया था।

7 साल बाद ही सही लेकिन उनकी बेटी निर्भया को न्याय मिला

तिहाड़ जेल के बाहर लोग मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। फांसी के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि आज उन्हें सुकून मिला क्योंकि 7 साल बाद ही सही लेकिन उनकी बेटी को न्याय मिला है। देश में इंसाफ हुआ। वहीं निर्भया के पिता ने कहा, आज हमारी जीत हुई है और यह मीडिया, समाज और दिल्ली पुलिस की वजह से संभव हुआ। मेरी मुस्कुराहट से आप समझ सकते हैं कि मैं कितना खुश हूं। मेरी बेटी को इंसाफ मिला।

National News inextlive from India News Desk