नई दिल्ली (पीटीआई)। Nirbhaya Caseनिर्भया के सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में चारो दोषियों अक्षय कुमार सिंह (31), मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) को 20 मार्च की सुबह 5.30 बजे फांसी की सजा दी जानी है। इनकी फांसी में बस अब कुछ घंटे बचे है। ऐेसे में जहां निर्भया की मां की बेटी को न्याय मिलने की उम्मीद पूरी होते दिख रही है। वहीं दूसरी ओर गुनहगारों के परिवार की धड़कनें तेज हो रही हैं। वे गुनहगारों की पसंदीदा चीजें उन्हें खिलााने की कोशिश कर रहे हैं। निर्भया के दोषी विनय शर्मा की मां ने एक आखिरी सवाल किया कि क्या मैं अपने बेटे को उसका पसंदीदा पुरी, सब्जी और कचौरी खिला सकती हूं। तिहाड़ में जेल कर्मियों ने मुझे कभी भी भोजन या किसी अन्य चीज को लेने की अनुमति नहीं दी लेकिन अगर वे अनुमति देते हैं, तो मैं आज उसके लिए कुछ पुरी, सब्जी और कचौरी ले जाना चाहूंगी।

मां ने नाम पूछे जाने पर बताने से इनकार कर दिया

दक्षिण दिल्ली के रविदास शिविर में विनय शर्मा के घर के बाहर मौजूद महिला से जब बात करने की कोशिश की गई तो उसने पूछा कि आप कौन हैं? आप क्या चाहते हैं? कोई भी अंदर नहीं है। मेरे पति काम के लिए बाहर गए हैं। उस महिला ने नाम पूछे जाने पर बताने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह चाहती है कि वह केवल विनय शर्मा की मां के नाम से जानी जाए। उसका बेटा उस घिनौने अपराध में दोषी है जिसने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी है। इस दौरान विनय की मां के चेहरे पर गुस्सा और दर्द साफ झलकता दिखा।

अगर भगवान ने चाहा तो वह बच जाएगा विनय

निर्भया के दोषी विनय का घर राजधानी दिल्ली के आर के पुरम के अपकमिंग सरकारी कॉलोनी के ठीक बगल में बेहद संकरी, भीड़भाड़ वाली गली और खुले सीवरों के पास झुग्गी में बना है। घर के बाहर कपड़े धो रही एक करीब 50 साल की महिला ने रिपोर्टर से पूछा कि अब क्या लिखोगे? क्या कुछ भी हुआ है अब तक तुम्हारे लिखे जाने से? अगर भगवान ने चाहा तो वह बच जाएगा। यह सब भगवान की इच्छा है। कोरोनावायरस को देखें। उसने भरोसा जताया कि यह भगवान है जो सब कुछ तय करता है कि कौन मरेगा और कौन जिएगा।

निर्भया कांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया

बता दें कि 16 दिसंबर, 2012 की रात को दिल्ली में एक चलती बस में 23 साल की पैरामेडिकल छात्रा के साथ 6 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म करने के साथ ही उसे चलती बस से बाहर फेंका था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। निर्भया कांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। इस मामले के 6 दोषियों में दोषी आरोपी राम सिंह था, जो तिहाड़ जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर चुका है। एक अन्य आरोपी किशोर को किशोर न्याय बोर्ड ने दोषी ठहराया था। वह तीन साल तक सुधार गृह में रहने के बाद रिहा हो गया था।

National News inextlive from India News Desk