कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Nitesh Tiwari Ramayana: बॉलीवुड के जानें मानें फिल्म डायरेक्टर नितेश तिवारी जल्द ही अपनी एक और कमाल की फिल्म लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम है 'रामायण'। इस मल्टी स्टारर फिल्म में एक से बढ़कर एक एक्टर्स अपनी अपनी एक्टिंग के जरिए ऑडियंस को एक बार फिर से भगवान राम के बारे में बताएंगे। इसी बीच खबर है कि इस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट फाइनल हो चुकी हैं। तो आइए फिर फटाफट से देखते हैं कि कौन सा एक्टर रामायण का कौन सा रोल निभाएगा। हालांकि, अभी इस मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।

रनबीर कपूर - राम
एक्टर रनबीर कपूर का नाम काफी लंबे समय से इस फिल्म के साथ जुड़ा हुआ है। रनबीर इस फिल्म में भगवान राम का किरदार निभाएंगे, जिसके लिए उन्होंने अपनी तैयारियां जोरों शोरों से शुरू कर दी हैं।

साई पल्लवी - सीता
साउथ की कमाल एक्ट्रेस साई भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी। खबर है कि इस फिल्म में एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। फैंस को उम्मीद है कि उनकी सादगी इस रोल के लिए परफेक्ट है।

यश - रावण
साउथ सुपरस्टार यश इस फिल्म में एक अहम रोल निभाएंगे। यश लंकापति रावण के किरदार में अपने फैंस का दिलों में राज करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

सनी देओल - हनुमान
ढाई किलो के हाथ से हैंडपंप उखाड़ने वाले एक्टर सनी देओल इस फिल्म में संजीवनी बूटी पाने के लिए पूरा पहाड़ उढ़ाते दिखेंगे। जी हां, सनी देओल इस फिल्म में हनुमान के किरदार में नजर आएंगे।

लारा दत्ता - कैकेयी
बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता भी इस मल्टीस्टारर रामायण का हिस्सा होंगी। एक्ट्रेस इस फिल्म में कैकेयी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

विजय सेतुपति - विभीषण
साउथ के कमाल एक्टर विजय सेतुपति भी इस फिल्म में एक अहम रोल निभाएंगे। वो इस फिल्म में लंकापति रावण के भाई विभीषण की भूमिका में दिखाई देंगे।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk