सारेगामा फेम मो। अमान, सिंगर नीति मोहन और मीत ब्रदर्स जैसे कलाकार मचाएंगे धूम

- कल्चर, मार्केट, हेरिटेज, मस्ती और धमाल का कॉम्बिनेशन है ताज महोत्सव

आगरा : ताज महोत्सव 2020 की तैयारियां जोरों पर हैं। ताज महोत्सव का आगराइट्स के अलावा यहां आने वाले टूरिस्ट्स को भी इंतजार रहता है। ये कल्चर, मार्केट, हेरिटेज, मस्ती और धमाल का कॉम्बिनेशन है। हर बार ताज महोत्सव में सेलिब्रिटीज का जमावड़ा रहता है। पूरे साल लोग इसका इंतजार करते हैं। इस बार भी ताज महोत्सव में सेलिब्रिटीज अपना जलवा बिखेरेंगे। दस दिन तक चलने वाले इस समारोह की इवेंट लिस्ट फाइनल कर ली गई है। इसमें बॉलीवुड नाइट्स में सिंगर नीति मोहन और मीत ब्रदर्स धमाल मचाएंगे। वहीं, आकाशवाणी की ओर से मुशायरा भी आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही इस बार भोजपुरी नाइट्स का भी आयोजन किया जाएगा।

यह है शिड्यूल

18 फरवरी : ब्रज की होली के रंगों और मयूरी डांस के साथ आगाज

डायरेक्शन - पं। मुरारी लाल शर्मा

शाम को रामायण पर आधारित सांस्कृतिक संध्या सत्य समर्पण का मंचन

19 फरवरी : शाम पांच बजे से सुगम संगीत, डांस, सिंगिंग, तबला वादन

- निजामी ब्रदर्स की कव्वाली

20 फरवरी : स्थानीय कलाकारों के बैंड, गायन, लोक गायन, गजल, शास्त्रीय संगीत, तबला पखावज जुगलबंदी, कथक, मणिपुरी डांस प्रोग्राम

- रात 8 बजे सारेगामा फेम मो। अमन का सेमी क्लासिकल सूफी शो

21 फरवरी : आरुषि पोखरियाल निशंक की ओर से गंगा अवतरण की प्रस्तुति

22 फरवरी : हेमंत ब्रजवासी का स्टार नाइट रियलिटी शो

23 फरवरी : आकाशवाणी की ओर से मुशायरा

24 फरवरी : बॉलीवुड नाइट में नीति मोहन का सिंगिंग शो

25 फरवरी : लखनऊ के सुरेश कुशवाह का भोजपुरी नाइट का आयोजन

26 फरवरी : आकाशवाणी की ओर से कवि सम्मेलन

27 फरवरी : मीत ब्रदर्स बॉलीवुड नाइट में मचाएंगे धमाल

सिटी में सजेंगी तीन स्टेज

सिटी में तीन जगह स्टेज लगाई जाएंगे। मुख्य स्टेज शिल्पग्राम में लगाया जाएगा। दूसरा स्टेज सदर में लगाया जाएगा। तीसरा स्टेज सूरसदन ऑडिटोरियम में बनेगा। शिल्पग्राम के मुख्य स्टेज पर सबसे ज्यादा कार्यक्रम होंगे। सदर में सजे स्टेज पर लोक संगीत, बैंड की प्रस्तुति, कव्वाली, मिमिक्री जैसी प्रस्तुति दी जाएगी। सूरसदन में कई तरह के प्ले होंगे।

शिल्पग्राम में सजने लगा मेन स्टेज

शिल्पग्राम में मुक्ताकाशीय मंच पर स्टेज बनाने का काम भी जोरो से चल रहा है। इसके पीछे आगरा हेरिटेज की झलक दिखाई देगी। रंगाई-पुताई का काम जारी है। शिल्पग्राम में टाइल्स लगाए जा रहे हैं। शिल्पियों के लिए स्टॉल लगाए जाने का काम भी चल रहा है। रंग रोगन किया जा रहा है। इसके बाद पंडाल और मुख्य गेट को बनाने का काम किया जाएगा। मुख्य द्वार के पार्क में रेलवे की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

------------------

पूरा कार्यक्त्रम

ये ताजमहोत्सव का श्डि्यूल

18 फरवरी, शाम 6.40 बजे पंडित मुरारी लाल शर्मा द्वारा उद्घाटन, ब्रज की होली।

18 फरवरी, रात आठ बजे से संस्था सत्य समर्पण की रामायण पर आधारित सांस्कृतिक संध्या।

19 फरवरी, रात आठ बजे से निजामी ब्रदर्स की कब्बाली।

20 फरवरी, रात आठ बजे से सारेगामा फेम मोहम्मद अमन द्वारा सूफी गायन।

21 फरवरी, रात आठ बजे से आरुषि पोखरियाल निशंक द्वारा भगवान शिव पर आधारित नृत्य नाटिका गंगा अवतरण।

22 फरवरी, रात आठ बजे से हेमंत ब्रजवासी द्वारा रिएलिटी शो स्टार नाइट।

23 फरवरी, रात आठ बजे से आकाशवाणी द्वारा मुशायरा।

24 फरवरी, रात आठ बजे से नीति मोहन द्वारा बॉलीवुड नाइट।

25 फरवरी, रात आठ बजे से सुरेश कुशवाहा द्वारा भोजपुरी नाइट।

26 फरवरी, रात आठ बजे से आकाशवाणी द्वारा कवि सम्मेलन।

27 फरवरी, रात आठ बजे से मीट ब्रदर्स द्वारा बॉलीवुड नाइट