नई दिल्ली (एएनआई)। केंद्र सरकार देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। किसानों को अतिरिक्त आमदनी बढ़ाने पर भी फोकस किया जा रहा है। इस संबंध में गुरुवार को केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी ने जल्द ही गोबर से बने 'वैदिक पेंट' की शुरुआत की जानी है। उन्होंने कहा कि ट्वीट करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिले और किसानों की अतिरिक्त आमदनी हो। इसलिए खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन के जरिए हम जल्द ही गाय के गोबर से बना वैदिक पेंट लाॅन्च करने वाले हैं।


केवल चार घंटों में सूख जाएगा यह पेंट
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पेंट डिस्टेंपर और इमल्शन रूपों में आएगा। खास बात तो यह है कि अन्य पेंट्स की तुलना में यह काफी जल्दी केवल चार घंटों में सूख जाएगा। नितिन गडकरी ने यह भी कहा कि डिस्टेंपर और इमल्शन में आने वाला यह पेंट इको फ्रेंडली, नॅान टॉक्सिक, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और वॅाशेबल होगा और केवल चार घंटे में सुखेगा। इससे पशुधन रखने वाले किसानों को साल में 55 हजार रुपये की अतिरिक्त आमदनी होगी। इसके साथ ही केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी ने पेंट की दो बाल्टियों की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

National News inextlive from India News Desk