बीजेपी की तिरंगा यात्रा का हुआ आरंभ, केंद्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

ALLAHABAD:

पूरे विश्व में विभिन्न संस्कृतियों को समेटने वाला महान राष्ट्र भारत है शहीदों के ऋण को समाज कभी नहीं भूलेगा। शहादत से बड़ी कोई इबादत नहीं होती। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज और पेयजल स्वच्छता केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के चिंतन का परिणाम है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री समेत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और सांसद श्यामाचरण गुप्त ने तिरंगा यात्रा को रवाना किया। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर नमन के साथ आरंभ हुई तिरंगा यात्रा का समापन अग्रसेन चौराहे पर हुआ। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद ने तिरंगे को आन बान शान को प्रतीक बताया। सांसद श्यामाचरण ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर शहर उत्तरी भाजपा के डॉ। एलएस ओझा, महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, महामंत्री श्याम चंद्र, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौर, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय, शैल तनया श्रीवास्तव, प्रमोद जायसवाल आदि उपस्थित रहे।