JAMSHEDPUR: स्टील सिटी में घर-घर से कूड़ा का उठाव नियमित नहीं होने और रास्तों में डस्टबिन नहीं रखे जाने की वजह से गंदगी से परेशान हैं। जिसमें कंपनी इलाके भी शामिल है। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट और रेडियो सिटी 91.1 ने मिलकर शहर के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 'बिन में फेंक अभियान' चला रहा है। अभियान के छठवें दिन मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाके के लोगों ने व्हाट्सएप से अपने इलाके में फैली गंदगी के बारे में अवगत कराया है। स्टील सिटी के लोगों से अपील है कि अगर आपके इलाके में कहीं पर कूड़ा पड़ा हो हमें फोटो और नाम से साथ भेजें।

1. रवींद्र नाथ टैगोर स्कूल के पास कूड़ा

शहर के बिष्टुपुर रवींद्र नाथ टैगोर स्कूल के पास कूड़ा जमा है। बाजार में कूड़ा पड़ा होने से पूरे दिन गंदे जानवरों का जमवाड़ा लगा रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम के समय दुकानों से निकलने वाले कूड़े को डाला जाता है। लेकिन अगले दिन तक भी कूड़े का उठाव नहीं हो रहा है। बाजार से डस्टबिन हटने से लोग मजबूरी कूड़ा फेंक रहे हैं।

दुकानों से निकलने वाला कूड़ा फेंका जाता है, लेकिन जेएनएसी सुबह कूड़ा नहीं उठवाती है। कंपनी एरिया में इस तरह की गंदगी होने से शहर की शान को धब्बा लग रहा है। शहर में गंदगी का अंबार का कारण जेएनएसी द्वारा डस्टबिन हटाने से हुआ है, शहर में फिर से डस्टबिन रखे जाने चाहिये।

सुशील कुमार, बिष्टुपुर

2. सोनारी साईं मंदिर के पास कूड़ा

सोनारी इलाके में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कूड़ादान हटाने की वजह से लोग इधर-उधर कूड़ा फेंकते हैं। सोनारी में जुस्को क्वाटर एरिया होने के कारण कुछ ही इलाके में सफाई रहती है। लेकिन अन्य इलाकों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सोनारी में दो मुहानी से सटे इलाके में भी गंदगी फैली गई है।

कंपनी इलाके में जहां सफाई की व्यवस्था कुछ दुरुस्त है, लेकिन नन कंपनी का हाल बेहाल है। सड़क से बकेट हटाये जाने से लोग सड़क किनारे ही कूड़ा फेंक रहे हैं। जेएनएसी के अधिकारियों को चाहिये कि शहर में एक फिर से जरूरत के हिसाब से बकेट और डस्टबिन लगवा दें।

अमन तिवारी, सोनारी

3. साकची ह्यूमपाइप रोड में कचरा

एमजीएम अस्पताल कालोनी में गंदगी का अंबार लगा रहता है। कंपनी इलाका होने के वावजूद भी यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मेडिकल कॉलोनी में बिल्डिंग के बीच में गत्ते थर्माकोल और कूड़े का अंबार है। स्थानी लोगों ने बताया कि विश्वास ही नहीं होता है कि कंपनी इलाके में गंदगी का यह हाल है। लेकिन कॉलोनी के लोगों ने बताया कि डस्टबिन नहीं होने से लोग कूड़ा यहीं पर फेंक देते हैं।

सफाई व्यवस्था को लेकर सरकार और जेएनएसी के वादे धरातल में दिखाई नहीं दे रहे हैं। कंपनी इलाके में जब जुस्को के सहयोग से सफाई की जाती है। तब यह हाल है, नियमित सफाई न होने से लोग इधर-उधर कूड़ा फेंक रहे हैं। गंदगी वाले स्थानों पर बकेट या डस्टबिन रखे जाने चाहिये।

राजेंद्र महतो, साकची

4. बैकुंठ नगर में कूड़े का अंबार

मानगो के बैकुंठ नगर में सड़क पर ही कूड़े का अंबार लगा हुआ है। मानगो में बैंकुठ नगर में डस्टबिन न होने से यहां का यह हाल है। जहां आय दिन लोग आग लगाकर कूड़े को नष्ट कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कूड़ा का उठान न होने के कारण लोग आग लगाकर कूड़ा जला देते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से कूड़ा एकत्र हो जाता है। डस्टबिन नहीं होने से क्षेत्र में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। मानगो नगर निगम के अधिकारियों को यहां पर सफाई करवानी चाहिये।

लोग नदी किनारे या सड़क किनारे ही कूड़ा फेंक रहे हैं। लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं हुआ है। यही हाल मानगो पोस्ट आफिस रोड का भी है। जहां पर एक्का-दुक्का स्थान पर ही डस्टबिन रखा गया है। एमएनएसी अधिकारियों को चाहिये कि क्षेत्र में बकेट और डस्टबिन दोनों ही लगाये जाये, जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके।

-जयकुमार महतो, मानगो