RANCHI: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के मामले में आरोपी दारोगा के बेटे पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी। मामले में विक्टिम एक बार फिर महिला थाना पुलिस को लिखित दी है। लेकिन, महिला थाना पुलिस ने कहा कि लड़की पहले भी एक लड़के पर आरोप लगाई थी। ऐसे में मामला संदिग्ध है और अब पहले पुलिस यह जांच कर रही है कि आखिर इस लड़के से युवती की जान-पहचान कैसे हुई और मामला शादी की बात तक कैसे पहुंचा। हालांकि, आरोपी युवक सूरज सिंह देर शाम तक थाना नहीं पहुंच सका। पुलिस ने उसे भी कॉल कर थाने में बुलाया था। लेकिन, वह नहीं पहुंचा। युवती ने आरोप लगाया है कि जब वह महिला थाना आ रही है तो उसे फोन या मैसेज कर बर्बाद करने की धमकी दी जा रही है।

क्या है मामला

विक्टिम ने पुलिस को बताया कि दो साल पूर्व वह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करती थो। लड़का वहीं पर मैटेरियल सप्लाई करता था। काम के दौरान ही उनकी मुलाकात हुई। लड़का धीरे-धीरे उसके घर आने-जाने लगा और घर परिवार को आश्वस्त किया कि वह शादी कर लेगा। इसके बाद परिवार की सहमति से लड़का उसे लेकर पुरी चला गया। फिर, वहां उसने युवती का यौन शोषण किया। जब रांची लौटा तो लड़की ने शादी का दबाव डाला तो उसने साफ इनकार कर दिया। कहता है कि उसके पिता दारोगा हैं। वे उसे और उसके परिवार को गोली से उड़ा देंगे।