क्रिकेट में सबसे स्ट्रांग इंडियन बैटिंग लाइनअप इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में धराशाई हो गई. टीम इंडिया की मजबूती ही अब उसकी कमजोरी बन गई है. जिसकी वजह से उसे हार का सामना करना पड़ रहा है. आईसीसी ने जो ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है उसमें टॉप 20 में भी कोई बैट्समैन अपनी जगह नहीं बना पाया है. इस सीरीज में फ्लॉप रहे सचिन तेंदुलकर 19वें स्थान से खिसकर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं. टॉप 20 में इकलौते बॉलर प्रज्ञान ओझा हैं जो इस समय 9वें नंबर पर हैं. चेतेश्वर पुजारा 25वें और वीरेंद्र सहवाग 26वें नंबर पर हैं. उसके बाद कोहली 37वें और कैप्टन धोनी 38वें नंबर पर हैं.

बॉलर भी लुढ़के

इस सीरीज में टीम इंडिया की बैटिंग ही नहीं बॉलिंग भी खराब रही. जिस स्िपन जोड़ी आर अश्िवन और प्रज्ञान ओझा पर सीरीज में जीत का दारोमदार था, उनके खराब प्रदर्शन के कारण उनकी रैंकिंग में गिरावट आई है. लेफ्ट आर्म स्िपनर प्रज्ञान ओझा 5वें स्थान से लुढ़ककर 9वें नंबर पर और आर अश्विन इस समय 20वें नंबर पर हैं. खराब फ़ॉर्म में चल रहे ज़हीर खाँ अपने पुराने 15वें स्थान से हिले नहीं जबकि ईशान शर्मा के नागपुर टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन के बाद उन्हें एक स्थान का फ़ायदा हुआ और वह 32वें नंबर पर पहुँच गए.

स्टेन और क्लार्क नंबर वन

साउथ अफ्रीका के फास्ट बॉलर डेल स्टेन टेस्ट रैंकिंग में 880 अंकों के साथ पहली पोजीशन पर हैं. जबकि बैटिंग में ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन माइकल क्लार्क 888 अंकों के साथ पहली पोजीशन पर हैं. होबार्ट टेस्ट में क्लार्क ने श्रीलंका के खिलाफ 74 और 57 रनों की इनिंग्स खेली हैं जिसकी मदद से वे पहले नंबर पर आ गए हैं. इससे पहले वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल पहली पोजीशन पर थे. टीम इंडिया के खिलाफ शानदार 3 सेंचुरी लगाने वाले इंग्लैंड के कैप्टन एलिएस्टर कुक तीसरी पोजीशन पर हैं.

टेस्ट रैंकिंग बैटिंग

रैंक      प्लेयर              देश              अंक

01     माइकल क्लार्क      ऑस्ट्रेलिया       888

02     एस चंद्रपॉल          वेस्टइंडीज़        879

03     हाशिम अमला       एस अफ़्रीका       875

04     एलेस्टर कुक         इंग्लैंड             836

05     कुमार संगकारा      श्रीलंका             832

06     ज़ाक कैलिस         एस अफ़्रीका        823

07     एबी डी वेलियर्स     एस अफ़्रीका        808

08     रॉस टेलर            न्यूज़ीलैंड           785

09     माइक हसी          ऑस्ट्रेलिया         770

10     यूनुस ख़ान          पाकिस्तान          761

टेस्ट रैंकिंग बॉलिंग

रैंक      प्लेयर              देश               अंक

01     डेल स्टेन           एस अफ़्रीका        880

02     वर्मॉन फिलैंडर     एस अफ़्रीका        838

03     सईद अजमल      पाकिस्तान         832

04     रंगना हेरात         श्रीलंका             826

05     पीटर सिडल        ऑस्ट्रेलिया         806

06     जेम्स एंडरसन     इंग्लैंड               759

07     ग्रैम स्वान          इंग्लैंड               755

08     मॉर्ने मॉर्केल        एस अफ़्रीका         745

09     प्रज्ञान ओझा       भारत                 739

10     बेन हिल्फेनहाउस  ऑस्ट्रेलिया           736

Cricket News inextlive from Cricket News Desk