आदित्य रॉव कपूर

बॉलीवुड में 2009 में आई फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' में सपोर्टिंग एक्टर के रोल से डेब्यू करने वाले आदित्य की 2018 में एक भी फिल्म रिलीज नहीं होगी। उनके फैन्स को उनकी अगली फिल्म के लिए 2019 तक इंतजार करना होगा। हाला की अगले साल आदित्य की फिल्म 'शिद्दत' रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड स्‍टार जिनके फैंस को करना पड़ेगा 2019 का इंतजार उनकी अगली फि‍ल्‍म के लिए

कोंकणा सेन शर्मा

कोंकणा शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इस साल इनकी भी कोई फिल्म बडे़ पर्दे पर नहीं आएगी। कोंकणा को फिल्म 'पेज3' से बॉलीवुड में पहचान मिली थी। कोंकणा आखिरी बार 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'लिप्सटिक अंडर माई बुर्का' में नजर आई थीं।

बॉलीवुड स्‍टार जिनके फैंस को करना पड़ेगा 2019 का इंतजार उनकी अगली फि‍ल्‍म के लिए

प्रियंका चोपडा़

प्रियंका चोपडा़ साल 2017 में बॉलीवुड के किसी भी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आईं। हॉलीवुड में जबसे प्रियंका की डेमॉन्ड बढी़ है तब से जैसे बॉलीवुड को भूल ही गईं हैं। कहा जा रहा है की साल 2018 में भी प्रियंका बडे़ पर्दे पर नजर नहीं आएगीं।

बॉलीवुड स्‍टार जिनके फैंस को करना पड़ेगा 2019 का इंतजार उनकी अगली फि‍ल्‍म के लिए

फरहान अख्तर

फरहान मल्टीटेलेन्टेड बॉलीवुड स्टार हैं। फरहान डायरेक्टर, स्क्रीन राइटर, प्रोड्यूसर, एक्टर, प्लेबैक सिंगर और टीवी होस्टिंग में माहिर हैं। इनके फैन्स के लिए भी बुरी खबर है। इस साल फरहान की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। आखिरी बार फरहान 'लखनऊ सेंट्रल' में नजर आए थे।

बॉलीवुड स्‍टार जिनके फैंस को करना पड़ेगा 2019 का इंतजार उनकी अगली फि‍ल्‍म के लिए

निमृत कौर

अक्षय कुमार की हिरोइन निमृत कौर भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। इस साल इनके फैन्स भी सिर्फ इंतजार ही करेगें। निमृत की 2018 में एक भी फिल्म में नजर आने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। इससे पहले अक्षय की फिल्म 'एयर लिफ्ट' में दिखी थीं। साल 2019 में अपने फैन्स को कुछ बडी़ फिल्मों की सौगात दे सकती हैं।  

बॉलीवुड स्‍टार जिनके फैंस को करना पड़ेगा 2019 का इंतजार उनकी अगली फि‍ल्‍म के लिए

विद्या बालन

इस साल विद्या बालन की फिल्म तुम्हारी सुलू में उनके शानदार अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा है पर अब विद्या के फैन्स को उनकी हिट फिल्म के लिए थोडा़ इंतजार करना होगा। दरअसल 2018 में विद्या की एक भी फिल्म नहीं आ रही है। हो सकता है 2019 में कई फिल्मों में नजर आएं।

बॉलीवुड स्‍टार जिनके फैंस को करना पड़ेगा 2019 का इंतजार उनकी अगली फि‍ल्‍म के लिए

अली फजल

फिल्म 'फुकरे' से बॉलीवुड में अभिनय का लोहा मनवा चुके एक्टर अली फजल के फैन्स इस साल उन्हें बडे़ पर्दे पर नहीं देख पाएगें। अली साल 2017 में फुकरे रिटर्न्स में नजर आए थे जिसमें उनकी एक्टिंग की तारीफ भी हुई।

बॉलीवुड स्‍टार जिनके फैंस को करना पड़ेगा 2019 का इंतजार उनकी अगली फि‍ल्‍म के लिए

कपिल शर्मा

कपिल शर्मा स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर बॉलीवुड और टीवी में जाने जाते हैं। बॉलीवुड में अब तक इनकी दो फिल्में रिलीज हुईं हैं। कपिल हाल ही में फिल्म 'फिरंगी' में नजर आए थे। कपिल इस साल किसी फिल्म में नहीं दिखेगें।

बॉलीवुड स्‍टार जिनके फैंस को करना पड़ेगा 2019 का इंतजार उनकी अगली फि‍ल्‍म के लिए

अथिया शेट्टी

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेटी की बेटी अथिया शेटी के पास भी साल 2018 का कोई प्रोजेक्ट नहीं है। 'हीरो' मूवी से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली अथिया आखिरी बार 2017 में फिल्म 'मुबारक' में दिखी थीं।

बॉलीवुड स्‍टार जिनके फैंस को करना पड़ेगा 2019 का इंतजार उनकी अगली फि‍ल्‍म के लिए

सैयामि खेर

फिल्म 'मिर्ज्या' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सैयामि खेर के हाथ 2018 का कोई प्रोजेक्ट नहीं लगा।

बॉलीवुड स्‍टार जिनके फैंस को करना पड़ेगा 2019 का इंतजार उनकी अगली फि‍ल्‍म के लिए

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk