नई दिल्ली (एएनआई)। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोगों में विश्वास जगाने की कोशिश करते हुए गुरुवार को कहा कि भारतीय नागरिकों के देश छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं है।उनकी यह टिप्पणी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के बाद आई है। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा है कि किसी में इतना दम नहीं है कि वो हमारे लोगों को देश से बाहर कर दे। धर्मेंद्र प्रधान ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि स्पष्ट रूप से नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लोगों की आशंकाओं को दूर करता है। किसी भी भारतीय नागरिक के भारत छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं है लेकिन विश्व स्तर पर भी, सभी देशों ने अपने देश में रहने वाले अपने नागरिकों और विदेशियों की पहचान करने का काम किया है।
सभी हिंदुस्तान के हैं, सभी भारत के लोग हैं
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसलिए, भारत भी इसी तरह की कवायद शुरू करने के लिए पहल की है। बिहार के किशनगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए, नीतीश कुमार ने कहा कुछ लोग गलत सूचना फैलाते रहते हैं, बकवास करते रहते हैं? कौन किसे देश से बाहर भेजेगा? किसी के पास किसी को भी देश से बाहर करने की शक्ति नहीं है क्योंकि सभी भारतवासी है। सभी हिंदुस्तान के हैं, सभी भारत के हैं। उन्होंने यह अधिनियम पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न से भाग रहे हिंदुओं, सिखों, जैनियों, पारसियों, बौद्धों और ईसाइयों को नागरिकता देता है और जो 31 दिसंबर, 2014 को या उससे पहले भारत आए थे।

National News inextlive from India News Desk