- दो दिन में कैसे होंगे 317 स्कूल ऑनलाइन

- आधे से ज्यादा स्कूलों को नहीं है कोई जानकारी

- आधी-अधूरी जानकारी के साथ कैसे होगी ऑनलाइन

Meerut वेब पार्टल पर सौ स्कूलों की भी वेबसाइट अपडेट नहीं हो पाई है। स्कूलों की पार्टल वेबसाइट फेल होती नजर आ रही है। रमसा के तहत शासन के आदेशानुसार स्कूलों को वेबसाइट ऑनलाइन करने को तो कहा गया। मगर बदकिस्मती से अभी तक तो 317 में से सौ स्कूल भी ऑनलाइन नहीं हो पाए हैं। सरकारी स्कूलों का यह वेब पार्टल तो स्कूलों का इंतजार ही करता रह गया। मगर स्कूल है कि वेब पर चमकने का नाम तक नहीं ले रहे हैं। वो इसलिए क्योकि स्कूलों को जानकारी तक नहीं है। जबकि स्कूलों को इस वेबसाइट पर स्कूल के स्टाफ से लेकर उनकी सेलरी व अन्य तरह की पूरी जानकारी को भी अपडेट करने का प्रावधान था।

स्कूलों को नहीं है जानकारी

स्कूलों के इस वेब पार्टल से तो अधिकतर स्कूल नदारद नजर आ रहे हैं। वो इसलिए क्योंकि आधे से ज्यादा स्कूलों को पार्टल पर वेबसाइट अपडेट करने की पूरी जानकारी ही नहीं है। तो कुछ स्कूलों को तो यह तक भी नहीं पता है कि उनकों वेबसाइट पर कुछ अपडेट भी करना है। यही कारण है कि स्कूल अभी तक वेब पार्टल पर संबंधित वेबसाइट अपडेट तक नहीं कर पाए हैं। उधर डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने भी 15 जून से एक दिन को बढ़ाते हुए 18 जून कर दिया है। ताकि स्कूलों को एक दिन का समय और मिल जाए।

ऑनलाइन वेबसाइट अपडेट की तिथि अब तीन दिन आगे कर दी गई है। अब ऑनलाइन अपडेट करने की अंतिम तिथि 18 जून है।

शिव कुमार ओझा, डीआईओएस

ऐसे कर सकते है अपडेट

- school.rmsa_up.in

- व्यू डिस्ट्रीक पर क्लिक करना है।

- अपना जनपद चयन करना है।

- अपने विद्यालय का टाइप गारमेंट, एडिड या अनएडिड वेबसाइट के ऊपर बाई ओर दिए मैन्यू में चयनित करें।

- विद्यालयों की सूची से अपने विद्यालय के नाम के पहले दिए स्कूल की आईडी को लिख लें और फिर लॉग इन करें।

- अब स्कूलों को यहां पर जरनल डिटेल जैसे स्कूल का इतिहास, बिल्डिंग, स्टाफ, वेतन की न्यू एड स्टाफ आदि को अपडेट करना है।