हृह्रन्रूहृष्ठढ्ढ: नवामुंडी टाटा स्टील आयरन माईंस मजदूर यूनियन अध्यक्ष शैलेश पांडेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को यूनियन कार्यालय में बैठक हुई। यूनियन अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने बताया की टाटा स्टील अधिकारी व यूनियन नेताओं के बीच जमशेदपुर ग्रेड रिवीजन के लिए वार्ता हुई थी। बैठक के दौरान ग्रेड रिवीजन को लेकर हुई वार्ता के बाद एचआर वाईस प्रेसीडेंट एसडी त्रिपाठी, आरएम वाईस प्रेसीडेंट डीबी सुंदरमम के आलावा इंडियन नेशनल माईंस वर्कर फेडरेशन प्रेसीडेंट राजेंद्र प्रसाद व नोवामुंडी आयरन माईंस मजदूर यूनियन प्रेसीडेंट शैलेश कुमार पांडे ने हस्ताक्षर कर दिया है। यूनियन अध्यक्ष शैलेश कुमार पांडे व महासचिव संजय कुमार दास ने संयुक्त रूप कर्मचारियों को जानकारी देते बताया कि ग्रेड रिवीजन काफी दिनों से लंबित था। छह बार बैठक के बाद वार्ता पर सहमति बनी। बताया कि इसके पहले (आयरन ओर सफिसिएंट रिवार्ड) आईओएसार प्रत्येक कर्मचारी को महीने में 500 रुपये मिलते थे। वार्ता के बाद न्यूनतम दर के रूप में तीन गुना 1500 रुपये मिलेंगे।

मिलेगा अतिरिक्त लाभ

उत्पादन क्षमता बढ़ने पर राशि बढ़कर 1750 हो सकती है। बढ़ा हुआ एरियर दर फरवरी महीने से मिलना शुरू हो जाएगा। कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों के लिए भी मोबाईल एवं इंटरनेट सुविधा शुरू की है। कंपनी पहली जनवरी 2019 से प्रत्येक कर्मचारी को इसके लिए 3 सौ रुपए दे रही है। परंतु कर्मचारी के खाते में पहली फरवरी 2020 से आना शुरू हो जाएगी। इसके साथ (मिनिमम ग्रांटेड बेनिफिट) एमजी का लाभ भी एक जनवरी 2018 से लागू है। ग्रेड रिवीजन से प्रत्येक कर्मचारी को 8 से 12 हजार रुपए अतिरिक्त लाभ होने जा रहा है। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में पढ़ाई कर रहे कर्मचारियों के दच् बच्चों के लिए 1500 रुपये महीने में मिलता था। अब उन्हें दो बेटों पर पढ़ाई के लिए दो हजार रुपए कंपनी देगी। इंसेंटिव बढ़ाने पर भी वार्ता हुई थी जिसमें तीन महीने के भीतर प्रोडक्शन के आधार पर रिव्यू के बाद बढ़ाने पर सहमती बनी है। कंपनी ने क्वाटर में मीटर री¨डग के आधार पर चार्ज करना चाहती थी जिसे यूनियन ने सिरे नकार दिया।

शुल्क में मामूली बढ़ोतरी

अब कंपनी ने वार्ता के अनुरूप इलेक्ट्रीसिटी में शुल्क में मामूली बढ़ोतरी की है। जिसमें हीटर 110 रुपये से बढ़कर 150 रुपये, फ्रिज 45 से 60 रुपये, पंखा 4 से बढ़कर 6 प्रति प्वाईंट, लाइट फ्लग प्वाइंट 4 से बढ़कर 6, गीजर 75 से बढ़कर 100 प्वाइंट कर दी गई है। इसी तरह कैंटीन सुविधा में भी जलपान 60 पैसे से एक रुपये, शाकाहारी भोजन में 4 रुपये से साढ़े 5 रुपये, मांसहारी भोजन करने वाले को 8 रुपए से साढ़े 12 रुपए, स्पेशल भोजन के लिए 11 रुपए भुगतान करने होंगे।

टाटा स्टील के नोवामुंडी आयरन माईंस भबिष्य में एक बड़ी योजना तैयारी की है.काटामाटी कंपनी इलाके के खदान में उत्पादन के लिए विस्तारीकरण कार्य में 5 सौ से एक हजार लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगी। इससे कई बेरोजगार लाभान्वित होंगे।

-शैलेश पांडे, अध्यक्ष, नोवामुंडी माईंस, मजदूर यूनियन