जिले के नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह ने किया उप श्रमायुक्त कार्यालय का निरीक्षण

हर दफ्तर की हो रेटिंग, काम के आधार पर हो व्यक्ति का आंकलन

Meerut। काम को मन लगाकर करना चाहिए, कोई काम बड़ा-छोटा नहीं होता है, काम भगवान की पूजा है। जिले के नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह ने गुरुवार को उप श्रमायुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थों को ईज आफ डूइंग पर कार्य करने के निर्देश दिए। श्रम विभाग की प्रगति के आधार पर राज्य सरकारों की रेंटिग की जा रही है। सरकार चाहती है कि प्रदेश इस रेटिंग में प्रथम 5वें स्थान पर आए। नोडल अधिकारी ने श्रम विभाग में पौधा रोपा।

सुबह मेरठ पहुंचे नोडल अधिकारी

दो दिवसीय प्रवास के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत नोडल अधिकारी गुरुवार सुबह मेरठ पहुंचे। यहां सर्किट हाउस पर डीएम अनिल ढींगरा, सीडीओ ईशा दुहन, आरटीओ डॉ। विजय कुमार, एसपी सिटी डॉ। एएन सिंह, एसपी देहात अविनाश पाण्डेय, सीएमओ डॉ। राजकुमार आदि ने नोडल अधिकारी का स्वागत किया। पुलिसकर्मियों ने नोडल अधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यहां से वे दलबल के साथ उप श्रमायुक्त कार्यालय के निरीक्षण के लिए निकल गए। उन्होंने बताया कि उप्र में करीब 5 हजार करोड़ सेस से मिलता है। जिसका सदुपयोग कर मजदूरों के जीवन स्तर को ऊंचा किया जाए। उप श्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट, सहायक श्रमायुक्त सरजूमल आदि मौजूद थे।

नकलविहीन हो परीक्षाएं

नोडल अधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को समय से छात्रवृत्तियों के वितरण के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी के सवाल पर डीआईओएस ने बताया कि मेरठ का रिजल्ट 80 प्रतिशत के आसपास रहता है। उन्होंने परीक्षा की तैयारी की समीक्षा की। एसीएम सुनीता सिंह, डीआईओएस गिरजेश चौधरी आदि इस दौरान मौजूद थे।