-बनारस में दिनों दिन बढ़ता जा रहा है नॉइज पॉल्यूशन, हालात होते जा रहे हैं बेकाबू

-प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शहर के अलग-अलग इलाकों में सर्वे कर जाना शोर का लेवल

-हर इलाके में मिला लिमिट से ज्यादा शोर

VARANASI: अगर आप गौर करें तो अपने शहर में हर किसी को तेज बोलने की आदत हो गई है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों? दरअसल अपने शहर में दिनों दिन शोर बढ़ता जा रहा है। हर ओर शोर का जोर इतना हो गया है कि पब्लिक परेशान हो गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ताजा सर्वे में ये बात सामने आई है कि बनारस के कई ऐसे क्षेत्र जो कुछ दिन पहले तक शांत थे वहां भी शोर इतना बढ़ गया है कि लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

कौन रोकेगा इसे

प्रेशर हॉर्न, गाडि़यों के साउंड और हर इलाके में बढ़ रही आबादी के शोर को कैसे रोका जाये इसे लेकर कोई प्लैनिंग किसी के पास नहीं है। यही वजह है कि सिटी में नॉइज पॉल्यूशन बढ़ता ही जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने हाल ही में किए अपने सर्वे में ये चौंकाने वाला खुलासा किया है। रिपोर्ट पर अगर गौर करें तो सिटी के बीएचूय, रविन्द्रपुरी, गोदौलिया समेत कई ऐसे इलाकों में शोर का लेवल बढ़ गया है। यहां पहले बहुत कम शोर था। इस बारे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी टीएन सिंह का कहना है कि शहर में पहले की अपेक्षा नॉइज पॉल्यूशन बहुत बढ़ गया है। इसे कंट्रोल में करना जरुरी है। इस दिशा में सभी का सहयोग आवश्यक है। अब सबको शोर कम से कम करने की ठान लेनी चाहिए।

शहर में है शोर का ये हाल

इलाका मानक हाल

बीएचयू भ्भ् डेसीबल भ्8.फ् डेसीबल

रविन्द्रपुरी ब्भ् डेसीबल 7क्.ख् डेसीबल

लहुराबीर म्भ् डेसीबल 77.भ् डेसीबल

गोदौलिया म्भ् डेसीबल 79.8 डेसीबल

लहरतारा 7भ् डेसीबल 8ख्.ब् डेसीबल

सारनाथ भ्0 डेसीबल भ्फ्.ब् डेसीबल

कचहरी भ्0 डेसीबल भ्8.8 डेसीबल