- फ्राइडे को जिला, क्षेत्र और ग्राम पंचायत के विभिन्न पदों के लिए कुल 133 नॉमिनेशन दाखिल हुए

DEHRADUN: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नॉमिनेशन प्रोसेस शुरू हो गई है। पहले दिन जिला, क्षेत्र और ग्राम पंचायत के विभिन्न पदों के लिए कुल 133 नॉमिनेशन दाखिल किए गए।

20 से 24 सितंबर तक नॉमिनेशन

पंचायत चुनाव के लिए 20 से 24 सितंबर तक नॉमिनेशन प्रोसेस होनी है। वार्ड सदस्य से जिपं के सदस्य ब्लॉक में नॉमिनेशन दाखिल करा सकते हैं, जबकि जिपं सदस्य के लिए जिपं सभागार में भी नॉमिनेशन कराया जा सकता है। इधर, पहले दिन ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 53, ग्राम प्रधान के लिए 47, क्षेत्र पंचायत के लिए 30 और जिपं सदस्य के लिए तीन नॉमिनेशन दाखिल हुए। इस तरह चार पदों के लिए कुल 133 नामांकन हुए। जिला पंचस्थानि अधिकारी सुशील जोशी ने बताया कि 24 सितंबर तक नॉमिनेशन प्रोसेस चलेगी। इसके बाद फार्म की जांच और नाम वापसी होगी।

फ्राइडे को 1480 नॉमिनेशन फार्म बिके

पंचायत चुनाव में नॉमिनेशन फार्म की बिक्री जारी है। फ्राइडे को जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 720, ग्राम प्रधान के 569, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 170 और जिला पंचायत सदस्य के 21 फार्म बिके। इस तरह कुल 1480 फार्म बिके।