कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। November 2022 Vrat And Festivals : नवंबर के महीने में कई बड़े धार्मिक आयोजन होने हैं। इस महीने 4 नवंबर दिन शुक्रवार को देवोत्थानी एकादशी व्र पड़ रह है। देव जागरण या उत्थान होने से इसको देवोत्थान एकादशी कहते हैं। इस दिन से ही चार माह से बंद पड़े शादी-विवाह व अन्य मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होता है। इसके अलावा 8 नवंबर दिन मंगलवार को कार्तिकी पूर्णिमा पड़ रही है। इस दिन तुलसी विवाह जैसे आयोजन होते हैं। आइए यहां जानें नवंबर के महीने के अन्य व्रत और त्योहारों के बारे में...

नवंबर 2022

01 नवंबर . मंगलवार - श्री दुर्गाष्टमी व्रत। श्री गोपाष्टमी।

02 नवंबर . बुधवार - अक्षय नवमी व्रत।

04 नवंबर . शुक्रवार - प्रबोधिनी एकादशी व्रत सबका। देवोत्थानी एकादशी ।

05 नवंबर . शनिवार - प्रदोष व्रत। कवि कुलगुरु कालिदास जयन्ती।

07 नवंबर . सोमवार - कार्तिक व्रतोद्यापन।

08 नवंबर . मंगलवार - स्नान - दान - व्रतादि की कार्तिकी पूर्णिमा ।

09 नवंबर . बुधवार - मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्षारम्भ। मार्गशीर्ष मासीय व्रत।

11 नवंबर . शुक्रवार - सौभाग्य सुन्दरी व्रत।

12 नवंबर . शनिवार - संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

16 नवंबर . बुधवार - श्री महाकाल भैरवाष्टमी।कालाष्टमी।

20 नवंबर . रविवार - उत्पन्ना एकादशी व्रत सबका।

21 नवंबर . सोमवार - सोमवार प्रदोष व्रत।

22 नवंबर . मंगलवार - मास शिवरात्रि व्रत।

23 नवंबर . बुधवार - स्नान - दान - श्राद्धादि की अमावस्या।

24 नवंबर . गुरूवार - मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्षारम्भ।

27 नवंबर . रविवार - वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

28 नवंबर . सोमवार - नागपंचमी व्रत। श्री राम विवाहोत्सव।

30 नवंबर . बुधवार - मित्र सप्तमी। भक्त नरसिंह मेहता जयन्ती।