कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। November 2023 Vrat And Festivals : नवंबर का महीना बेहद खास है। इस महीने में कई बड़े व्रत त्‍योहार पड़ रहे हैं। 1 नवंबर को करवा चौथ, 5 नवंबर को अहोई अष्टमी, 12 नवंबर को दिवाली व 23 नवंबर को देवोत्‍थानी एकादशी जैसे व्रत त्‍योहार हैं। देवोत्थान एकादशी से ही चार माह से बंद पड़े शादी-विवाह व अन्य मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होता है। आइए यहां जानें नवंबर के महीने के अन्य व्रत और त्योहारों के बारे में...

नवंबर माह के व्रत और त्योहार

1 नवंबर, बुधवार
करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी
5 नवंबर, रविवार
अहोई अष्टमी, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
9 नवंबर, गुरुवार
रमा एकादशी
10 नवंबर, शुक्रवार
धनतेरस, यम दीपम, प्रदोष व्रत
11 नवंबर, शनिवार
काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि
12 नवंबर, रविवार
दीवाली, लक्ष्मी पूजा, काली पूजा
13 नवंबर, सोमवार
कार्तिक अमावस्या, सोमवती अमावस्‍या
14 नवंबर, मंगलवार
गोवर्धन पूजा या अन्नकूट, भैया दूज
16 नवंबर, गुरुवार
विनायक चतुर्थी
17 नवंबर, शुक्रवार
वृश्चिक संक्रांति
19 नवंबर, रविवार
छठ पूजा
21 नवंबर, मंगलवार
अक्षय नवमी
23 नवंबर, गुरुवार
देवउठनी एकादशी
24 नवंबर, शुक्रवार
तुलसी विवाह, प्रदोष व्रत
25 नवंबर, शनिवार
बैकुंठ चतुर्दशी
26 नवंबर, रविवार
देव दीपावली
27 नवंबर, सोमवार
गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा
28 नवंबर, मंगलवार
मार्गशीर्ष मास आरंभ
30 नवंबर, गुरुवार
संकष्टी चतुर्थी