RANCHI: देश भर में चर्चा में आया हुनर मार्ट दिल्ली के बाद अब रांची में भी लगेगा। रांची में पहली बार 28 फ रवरी से हुनर हाट लगाया जाएग। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम की ओर से 28 फ रवरी को रांची के हरमू मैदान में हुनर हॉट का आयोजन किया जाएगा। आठ मार्च तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में एक दर्जन से ज्यादा राज्यों के शिल्पकार और कारीगर अपने स्टॉल लगाएंगे। इसमें झारखंड के विभिन्न इलाकों के हस्तशिल्प कारीगर भी अपना स्टॉल लगाएंगे। प्रदर्शनी में बांस से बनी चीजों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं, प्रदर्शनी के जरिए केंद्र सरकार की ओर से अल्पसंख्यकों के लिए चलायी जा रही योजनाओं का भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके भी स्टॉल लगेंगे।

देशभर के कारीगर लगाएंगे स्टॉल

निगम से मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रदर्शनी में झारखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश आदि के हथकरघा एवं वस्त्र उत्पाद प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं पंजाब से फु लकारी, लखनऊ की चिकनकारी, मध्य प्रदेश से चंदेरी, बाघ, गुजरात से लहरिया व खुर्जा से मेटल क्राफ्ट, काली मिट्टी के बर्तन, आंद्र प्रदेश व मुरादाबाद से पीतल की वस्तुएं, फि रोजाबाद की कांच की बनी वस्तुएं, आगरा से संगमरमर से निर्मित बस्तुएं आदि शामिल हैं। उत्तर पूर्वी राज्यों से हस्तशिल्प के उत्पाद जैसे कश्मीर से पश्मीना शाल, बनावटी आभूषण और बर्तन उत्पाद भी प्रदर्शनी में दिखेंगे।

खाने-पीने की रहेगी व्यवस्था

हुनर हाट में आने वाले लोगों को देश के हर क्षेत्र के लजीज परंपरागत व्यंजनों का जायका मिलेगा। इस प्रदर्शनी में कई राज्यों के शेफ शामिल होंगे। इसके अलावा इस हुनर हाट में विभिन्न प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रत्येक दिन प्रस्तुत किये जाने वाले पारम्परिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्त्रम, कव्वाली, सूफ गीत.संगीत, कवि सम्मेलन आदि विशेष आकर्षण होगा।