PATNA: टॉयलेट घोटाले में लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। पिछले ख्ब् घंटे में पटना पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए फ् लोगों को गिरफ्तार किया है। तीसरी गिरफ्तारी शुक्रवार को रांची से हुई है। रांची से घोटाले के आरोपी बॉबी कुमारी के पति प्रवीण कुमार शर्मा को अरेस्ट किया गया है। जिस पर घोटाले में अपनी पत्नी को साथ देने का आरोप है। प्रवीण की गिरफ्तारी रांची के बरियापुर स्थित उसके घर से हुई है। साथ ही घर से कई संदिग्ध डॉक्यूमेंट्स समेत डेबिट कार्ड और बिना साइन किए चेक बुक भी बरामद किया गया है।

 

जांच में तेजी आने की उम्मीद

प्रवीण की गिरफ्तारी से माना जा रहा है कि पुलिस को घोटाले के तार खोजने में आसानी होगी। पुलिस सूत्रों की मानें तो पूछताछ में अहम सुराग मिले हैं जिससे जांच में और तेजी आने की उम्मीद है। जांच प्रभावित न हो इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस सूचना को गुप्त रख रही है।

 

गिरफ्तारी से खुल रहा है राज

गुरुवार को एसबीआई गांधी मैदान शाखा के तत्कालीन डिप्टी मैनेजर शिव कुमार झा और बिहार राज्य जल पर्षद अंचल-ख् में कार्यरत डाटा ऑपरेटर प्रीति कुमारी की गिरफ्तारी हुई थी। उससे हुई पूछताछ में मिले क्लू के बाद ही बॉबी कुमारी के घर छापेमारी की गई। जिसमें पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। छानबीन में पता चला कि घोटाले का मुख्य आरोपी विनय कुमार सिन्हा अपने ऑफिस में डाटा ऑपरेटर प्रीति कुमारी के अकाउंट में ख्.97 लाख रुपए डलवाया था। सपोर्ट करने के बदले प्रीति को कमीशन भी दिया था।

 

घोटाले के मुख्य आरोपी सहित कई अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही पुलिस सभी आरोपियों को धर-दबोचेगी।

-मनु महाराज, एसएसपी, पटना