मुंबई (आईएएनएस)। अस्सी के दशक में टेलिकास्ट हुए रामानंद सागर के पाप्युलर पौराणिक धारावाहिक रामायण के पुन:प्रसारण के बाद चेश में चल रहे लॉकडाउन में व्यूअर्स को एंटरटेन करने के लिए चैनल एक और रामायण जो ओरिजनली 2012 में जी टीवी पर रिलीज हुआ था, को भी आज 2 अप्रैल को राम नवमी से दोबारा टेलीकास्ट करने की तैयारी में है।

आज से एक और रामायण

12 अगस्त 2012 से 1 सितंबर 2013 तक चले जी टीवी के शो रामायण में गगन मलिक ने राम, नेहा सरगम ने सीता, मल्हार पंड्या ने हनुमान और सचिन त्यागी ने रावण का किरदार निभाया था। इसमें शिखा स्वरूप, रूचा गुजराती और दिव्यंका त्रिपाठी जैसी टीवी की कुछ फेमस एक्ट्रेसेज ने भी इंपोर्टेंट रोल प्ले किए थे। 56-एपिसोड की इस रामायण का निर्देशन मुकेश सिंह, पवन पारखी और राजेश शेखरे की तिकड़ी ने किया था। रामायण निस्संदेह देश के सबसे महान और कालातीत महाकाव्य कहानियों में से एक है, जिसे सभी ने पढ़ा और पसंद किया है। इस शाश्वत कथा को एक नए रूप में प्रेजेंट करने का राम नवमी से बेहतर दिन क्या हो सकता है जिस दिन प्रभु राम का जन्मदिन मनाया जाता है।

लॉकडाउन में लोग रहेंगे घर में

जीटीवी के मुंबई महाराष्ट्र के बिजनेस क्लस्टर हेड विष्णु शंकर के अनुसार आज जब सारा देश कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन में अपने घर पर है तो राम कथा से बेहतर तरीका कोई नहीं हो सकता उन्हें परिवार के साथ मनोरंजन देने का। यही सोज कर इस रामायण का री-टेलिकास्ट किया जा रहा है। साथ ही देश में 2 अप्रैल को राम नवमी का पर्व भी मनाया जा रहा है, लेकिन इस बार लोग इसे घर में ही मनाने के लिए विवश हे तो ये शो उनकी खुशी को बढ़ाने में मदद करेगा। दूरदर्शन पहले ही रामानंद सागर की अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी स्टारर रामायण का टेलिकास्ट कर रहा है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk