- आगरा स्मार्ट सिटी वेबसाइट पर फॉर्म है अवेलेबल

- जिला प्रशासन की टीम करेगी आपसे संपर्क

आगरा। कोरोनावायरस से लड़ाई के लिए आगरा जिला प्रशासन ने अब स्मार्ट तरीका अपनाया है। स्मार्ट सिटी आगरा के साथ मिलकर एक डिजिटल क्वेश्चनर बनाया है। इससे उन लोगों का पता चल सकेगा, जिनमें कोरोनावायरस के संक्रमण के लक्षण हैं। इसके लिए स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर जाकर लोगों को एक सेल्फ असेसमेंट फॉर्म भरना होगा। इसमें कुछ सवालों का जवाब देना होगा।

नजीर बन सकता है ये तरीका

आजकल के डिजिटल युग में कोरोनावायरस के लिए ये तरीका कामयाब साबित हो सकता है। आज के समय में हर किसी के पास मोबाइल और इंटरनेट की सुविधा है। लोग आजकल सोशल मीडिया से भी जुड़े रहते हैं और अपडेट भी रहते हैं। इसलिए लोगों को सर्वे करने का तरीका पसंद भी आएगा। यहां पर लोग आसानी से अपने हेल्थ के बारे में बिना किसी से बात किये जिला प्रशासन को अपडेट कर देंगे। यहां पर सीधे किसी व्यक्ति को लोगों से संपर्क करने की जरूरत नहीं है। इसलिए स्मार्ट सिटी आगरा और जिला प्रशासन द्वारा लागू किया गया ये तरीका नजीर साबित हो सकता है।

नहीं होगी प्राइवेसी भंग

इस फॉर्म को भरने से आपकी प्राइवेसी भी भंग नहीं होगी। स्मार्ट सिटी आगरा की वेबसाइट पर दिये गए इस सेल्फ असेसमेंट फॉर्म के ऊपर ही लिखा है कि आपकी इंफॉर्मेशन कॉन्फीडेंशियल रहेगी यानि आपकी प्राइवेसी पर इसका कोई असर भी नहीं पड़ेगा। आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहेगी। इसलिए यदि आपको कोरोनावायरस जैसे कोई सिंप्टम्स हैं, तो आप स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर दिए गए इस सेल्फ असेसमेंट फॉर्म को भरिये और जिला प्रशासन को अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दीजिए।

हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम भी कर रही है सर्वे

हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम भी कोरोनावायरस से निपटने के लिए घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। इस टीम के दो मेंबर डोर-टू-डोर जाकर घर के मुखिया से सवाल करते हैं और पूछते हैं कि आपके परिवार में कितने मेंबर्स हैं। किसी को खांसी-जुकाम तो नहीं है या किसी को तेज बुखार इत्यादि तो नहीं है। इस प्रकार से हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने अब तक 80 हजार से ज्यादा घरों का सर्वे कर लिया है।

हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम देखेगी डाटा

इस फॉर्म में मिले डाटा का हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम एनालाइज करेगी। यदि किसी व्यक्ति में फॉर्म में भरे गए डाटा के अनुसार कोरोनावारस का संक्रमण पाया जाता है, तो जिला प्रशासन और हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम उस व्यक्ति को संपर्क करेगी। इससे उसकी स्क्री¨नग हो सकेगी।

ऐसे भरें फॉर्म

1.स्मार्ट सिटी आगरा की वेबसाइट पर जाएं। यहां पर कोविड-19 के पेज पर क्लिक करें या फिर bit.ly/AGRAc19 इस ¨लक पर जाएं और यहां पर सेल्फ असेसमेंट फॉर्म भरें

2.सेल्फ असेसमेंट फॉर्म में सवालों का जवाब दें।

-क्या आपको बुखार है?

-क्या आपको गले में खराश है?

-क्या आपको सूखी खांसी और बहता हुआ जुकाम है?

-क्या आपको सांस लेने में कोई तकलीफ हो रही है?

-क्या आपको छाती में दर्द हो रहा है?

-क्या आप कमजोरी महसूस कर रहे हैं?

-क्या पिछले 24 घंटे में आपके शरीर में कुछ बदलाव महसूस हुआ है?

-क्या आप हाल-फिलहाल विदेश से लौट कर आए हैं?

-क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए हैं, जो कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हो?

3. इन सवालों का जवाब देकर सबमिट कर दें।

4.नेक्स्ट पेज पर अपनी जानकारी दें

यहां पर जेंडर भरें, अपनी एज भरें, अपना नाम भरें, अपना मोबाइल नंबर भरें, यहां पर आप अपनी ई-मेल भी दे सकते हैं, ये ऑप्शनल है। इसके बाद अपना एरिया भरें और सबमिट कर दें।

खुद की भी कर रहे मदद

यह फॉर्म भरकर आप आगरा प्रशासन को कोरोनावायरस से जंग लड़ने में मदद कर सकते हैं। साथ ही ये आपकी खुद की भी मदद होगी। क्योंकि कोरोनावायरस से आपको केवल आगरा हेल्थ डिपार्टमेंट और आगरा जिला प्रशासन ही बचा सकता है।

यदि आप पिछले दिनों विदेश से यात्रा करके आए हैं या आप कोविड-19 के पॉजिटिव केस के संपर्क में आए हैं तो आप स्मार्ट सिटी आगरा की वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। हम आपके संपर्क में होंगे।

प्रभु एन। सिंह, जिलाधिकारी आगरा