अलर्ट

रेस्टोरेंट जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान

अब कस्टमर की इच्छा पर होगा सर्विस चार्ज

- नियमावली के विपरीत मनमाने तरीके से वसूला जा रहा था सर्विस चार्ज

- अब होटलों में खाना खाने पर नहीं लेगा सर्विस चार्ज

<अलर्ट

रेस्टोरेंट जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान

अब कस्टमर की इच्छा पर होगा सर्विस चार्ज

- नियमावली के विपरीत मनमाने तरीके से वसूला जा रहा था सर्विस चार्ज

- अब होटलों में खाना खाने पर नहीं लेगा सर्विस चार्ज

MeerutMeerut। नोटबंदी के चलते यदि आप अत्याधिक एक्सपेंस कॉंशियस हो गए हैं और फैमली को किसी रेस्टोरेंट आदि में लंच या डिनर कराने से गुरेज कर रहे हैं। तो अब ये चिंता छोड़ दीजिए। केन्द्र सरकार ने अब आपके लिए सर्विस चार्ज ऑप्शनल कर दिया है। मतलब अब किसी होटल या रेस्टोरेंट पर बिल के साथ सर्विस चार्ज देना कस्टमर की इच्छा पर निर्भर करेगा।

क्या है मामला

दरअसल, शहर के होटल और रेस्टोरेंट कस्टमर्स से बिल के साथ सर्विस चार्ज की भी वसूली करते हैं। ऐसे में कस्टमर के बिल में भ् से ख्0 प्रतिशत तक कि अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो जाती है। सर्विस चार्ज पर कैंची चलाते हुए कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री ने नया नियम लागू करते हुए सर्विस चार्ज को ऑप्शन कर दिया है।

गलत तरीके से वसूलते थे चार्ज

केन्द्र सरकार के अनुसार पहले भी सर्विस चार्ज का भुगतान कस्टमर की इच्छा पर निर्भर करता था। लेकिन होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने मनमानी कर इसको अनिवार्य बना दिया था। नई व्यवस्था के मुताबिक अब कोई भी सर्विस प्रोवाइडर कस्टमर पर सर्विस चार्ज भुगतान करने का दबाव नहीं डाल सकता।

क्या है सर्विस चार्ज

दरअसल, कुछ होटल व रेस्टोरेंट अपनी सर्विस के रूप में बिल में सर्विस चार्ज जोड़ देते हैं। ऐसे में कस्टमर सर्विस चार्ज को अनिवार्य मानकर उसका भुगतान कर देते हैं। जबकि नियमानुसार सर्विस चार्ज भुगतान करना कस्टर की खुद की इच्छा पर डिपेंड करता है।

सर्विस टैक्स नियमावली की पूर्ण जानकारी न होने के अभाव में हर बार चार्ज चुकता करते आए हैं। केन्द्र सरकार के इस फैसले से राहत मिलेगी।

-प्रदीप राजा, पल्लवपुरम

अब सर्विस चार्ज के रूप में भुगतान की जाने वाली राशि की बचत हो सकेगी। सर्विस प्रोवाइडर ने इस नियम के बारे में कभी नहीं बताया।

-अशोक चौहान, शास्त्रीनगर

गलत तरीके से सर्विस चार्ज वसूलने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। नए प्रावधान से काफी राहत मिलेगी।

-दीपांशु कौशिक, गंगानगर

हमें सुबह ही इसका मैसेज मिल गया था। हमारें यहां सर्विस चार्ज नहीं वसूला जा रहा है।

-सोनू गौतम, मैनेजर होटल डेज इन

सर्विस चार्ज को ऑप्शनल किया गया है। हमनें कभी सर्विस चार्ज वसूल नहीं किया। कुछ जगह ऐसा होता है। यह गलत प्रक्रिया है।

-मुकेश कुमार गुप्ता, मैनेजर होटल मुकुट महल