- एक दिसंबर से टोल प्लाजा पर सभी लेन हो जाएंगी फास्ट टैग से लैस

- सिर्फ एक-दो टोल को ही कैश लेन रखने की तैयारी

- गोरखपुर और आसपास में हैं दो टोल प्लाजा

GORAKHPUR: टोल प्लाजा पर अब डिजिटल व्यवस्था होगी। गाडि़यां सरपट फर्राटा भरेंगी और लोगों को टोल पर पैसा चुकाने के लिए गाड़ी नहीं रोकनी पड़ेगी। एक दिसंबर से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने फास्ट टैग के जरिए ही टोल लेने का मन बना लिया है। हालांकि यह सर्विस काफी पहले से चल रही है, लेकिन सभी टोल प्लाजा पर इसकी व्यवस्था न होने की वजह से इसे अभी पूरी तरह से लागू नहीं किया गया था। मगर देश में नेशनल हाइवे पर कुल भ्ख्7 टोल प्लाजा हैं, जिनमें से फ्80 टोल प्लाजा की सभी लेन फास्ट टैग से लैस हो गई हैं। बाकी लेनों को भी फास्ट टैग से लैस किया जा रहा है। एक दिसंबर से देश के सभी टोल प्लाजा पर ऐसी व्यवस्था हो जाएगी। गोरखपुर और आसपास में दो टोल प्लाजा हैं।

खुद ही कट जाएंगे पैसे

फास्ट टैग की बात करें तो इसे गाड़ी की विंडस्क्रीन में लगाया जाएगा। इसमें रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटीफिकेशन (आरएफआईडी) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जैसे ही आपकी गाड़ी टोल प्लाजा के पास पहुंचेगी, वैसे ही सेंसर स्क्रीन पर लगे फास्ट टैग को सेंस कर लेगा और कस्टमर्स के लिंक किए अकाउंट से पैसे कट जाएंगे। सबकुछ ठीक रहा, तो आने वाले दिनों में टोल पर लंबी-चौड़ी कतार नहीं नजर आएगी और लोगों को पैसा देने के लिए भी गाड़ी नहीं रोकनी पड़ेगी। इससे टोल प्लाजा पर जाम नहीं लगेगा, जिससे लोगों का वक्त भी बचेगा।

ऑनलाइन मंगवाएं फास्ट टैग

केवाईसी के लिए जरूरी आईडी प्रूफ जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस देने के बाद आपका फास्ट टैग अकाउंट बन जाता है। इसके लिए पासपोर्ट साइज की फोटो की भी जरूरत होती है। फास्ट टैग को सभी टोल प्लाजा और कुछ बैंक्स से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इसके अलावा आप फास्ट टैग को अमेजन इंडिया से भी खरीद सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर निगाह डालें तो वन-टाइम टैग डिपॉजिट का पेमेंट कर इसे परचेज किया जा सकता है। कार, जीप और वैन के लिए यह ख्00 रुपए जबकि ट्रक और ट्रैक्टर के लिए यह भ्00 रुपए है।

ऐसे करें रिचार्ज

फास्ट टैग को रिचार्ज करने के लिए आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, आरटीजीएस और नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने फास्ट टैग खाते में कम से कम क्00 रुपए और ज्यादा से ज्यादा एक लाख रुपए तक रख सकते हैं।

बॉक्स

एक-दो लेन पर पुरानी व्यवस्था

एनएचएआई के ऑफिशियल्स की मानें तो सभी टोल प्लाजा पर एक दिसंबर से फास्ट टैग सर्विस एक्टिव कर दी जाएगी। लेकिन पैसेंजर्स को किसी तरह की परेशानी न हो, एक-दो लेन पर अभी कैश पेमेंट की व्यवस्था रहेगी। मगर बाद में धीरे-धीरे इसे खत्म कर दिया जाएगा। इन लेन का नुकसान यह है कि इनकी तादाद लिमिटेड होगी, जिससे मैनुअल पेमेंट करने वाले यूजर्स को लंबी कतार में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना होगा।

यह है टोल का रेट चार्ट

तेंदुआ टोल प्लाजा (गोरखपुर बाईपास)

व्हीकल टाइप सिंगल रिटर्न मंथली पास

कार/जीप/वैन 80 क्क्भ् ख्म्क्0

एलसीवी क्ख्भ् क्90 ब्ख्क्भ्

बस/ट्रक ख्म्भ् फ्9भ् 88फ्0

फ् एक्सल ख्90 ब्फ्भ् 9म्फ्भ्

ब् से म् एक्सल ब्क्भ् म्ख्भ् क्फ्8ब्भ्

एचसीएम/ईएमई ब्क्भ् म्ख्भ् क्फ्8ब्भ्

7 या अधिक भ्0भ् 7म्0 क्म्8भ्भ्

मुजैना हेतिमपुर टोल प्लाजा

व्हीकल टाइप सिंगल रिटर्न मंथली पास

कार/जीप/वैन भ्0 7भ् क्म्भ्0

एलसीवी 80 क्ख्0 ख्म्म्भ्

बस/ट्रक क्70 ख्भ्0 भ्भ्8भ्

फ् एक्सल क्8भ् ख्7भ् म्090

ब् से म् एक्सल ख्म्भ् फ्9भ् 87भ्भ्

एचसीएम/ईएमई ख्म्भ् फ्9भ् 87भ्भ्

7 या अधिक फ्ख्0 ब्80 क्0म्म्0

हेल्पलाइन नंबर (तेंदुआ टोल प्लाजा)

क्रेन/एंबुलेंस/रूट पेट्रोल - 89भ्फ्9907भ्भ्

इमरजेंसी सर्विसेज - क्0फ्फ्, क्00, क्0क्, क्0ख्, क्08

नियरेस्ट पुलिस स्टेशन - सहजनवां: 9ब्भ्ब्ब्0फ्भ्ख्ख्

नियरेस्ट हॉस्पिटल -

पीएचसी - 0भ्भ्क्-ख्700क्क्फ्

अग्रवाल ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल - 0भ्भ्क्-ख्फ्फ्फ्क्0ख्

सर्वाग हॉस्पिटल बेतियाहाता - 0भ्भ्क्-ख्फ्ब्0क्7म्

हेल्पलाइन नंबर (मुजैना-हेतिम टोल प्लाजा):

क्रेन - 8भ्ब्ख्8ख्भ्8भ्ब्

एंबुलेंस - 770फ्0क्090ख्

रूट पेट्रोल - 770फ्0क्090ब्

इमरजेंसी सर्विसेज - क्0फ्फ्, क्00, क्0क्, क्08

नियरेस्ट पुलिस स्टेशन - रामपुर कारखाना: 9म्ख्8ब्म्फ्क्0क्

नियरेस्ट हॉस्पिटल -

पीएचसी हाटा : 0भ्भ्म्7-ख्भ्0क्00,

महुआडीह लौंगरापुर हॉस्पिटल, हेतिमपुर - 997क्फ्फ्ख्ख्07

महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर कुशीनगर - 9म्ख्880म्8म्फ्

नोट - यह आंकड़े और डाटा एनएचएआई की वेबसाइट से लिए गए हैं।