- सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आयोजित सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित प्रधानों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

GORAKHPUR : जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में रविवार को आयोजित सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित प्रधानों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसी के साथ अब गांवों की सरकार का कामकाज शुरू हो गया। वादों के निभाने के दिन शुरू हो गए। अब इन प्रधानों के सामने अपने ही वादें पूरे करने की चुनौती है। शपथ ग्रहण के बाद एक बार फिर गांव के लोगों ने अपने नए प्रधान का स्वागत किया।

76 में 47 ने ली शपथ

गगहा ब्लॉक पर दोपहर एक बजे शपथ दिलाई गई। ब्लॉक के कुल 76 में से 47 ग्राम प्रधान ही शपथ ले पाए। वहीं 525 सदस्यों को बीडीओ सीताराम सिंह ने शपथ दिलाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि गगहा ब्लॉक के प्रमुख रामबेलास यादव रहे। समारोह का संचालन एडीओ पंचायत श्रवण कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर वीडीओ रामगोपाल तिवारी, मारकंडेय पांडेय, आशुतोष सिंह, बाबूनन्दन पांडेय आदि मौजूद रहे।

41 ने ली शपथ, 30 मायूस

क्चन्हृस्द्दन्ह्रहृ:

बांसगांव ब्लॉक क्षेत्र के कुल 71 में 41 ग्राम प्रधानों को बीडीओ गोपीनाथ पाठक ने रविवार को शपथ दिलाई। 30 प्रधान मानक पूरा नहीं होने के कारण शपथ से वंचित रह गए। इसके पहले एडीओ पंचायत जनार्दन प्रसाद दूबे ने सभी प्रधान और सदस्यों का स्वागत किया। संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी शैलेश राय किया। इस दौरान निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख कुसुम सिंह, उपजिलाधिकारी मोतीलाल सिंह आदि ने प्रधानों को शुभकामनाएं दीं।

18 प्रधान हुए 'बेचारे'

कौड़ीराम ब्लॉक पर रविवार को 64 प्रधानों में 46 को शपथ दिलाई गई वहीं 18 प्रधान संवैधानिक कारणों से शपथ लेने से वंचित रह गए। बीडीओ प्रतिभा जायसवाल ने सभी नवनिर्वाचित प्रधान और सदस्यों को शपथ दिलाई और नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर नितर्वमान ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह, प्रिंसिपल मुन्नाराम तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

आठ प्रधान को पावर नहीं

जंगल कौडि़या ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित समारोह में रविवार को बीडीओ संदीप कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ दिलाई। हालांकि 8 प्रधान मानक पूरा नहीं होने के कारण शपथ नहीं ले पाए। इस तरह ब्लॉक क्षेत्र के आठ पंचायतों के प्रधानों को पावर नहीं मिला। इन गांवों का विकास कार्य प्रशासन के जिम्मे रहेगा। शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम पंकज वर्मा, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख गोरख सिंह, एडीओ पंचायत सहित ब्लॉक के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

61 प्रधान, 735 सदस्य ने ली शपथ

पिपराइच ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित शिविर में 61 ग्राम प्रधान और 735 सदस्यों को बीडीओ चन्द्रजीत यादव ने शपथ दिलाई। आठ प्रधान शपथ लेने से वंचित रहे। शपथ ग्रहण के बाद बीडीओ ने सभी प्रधानी को बताया कि वे 26 दिसंबर को गांव में खुली बैठक आयोजित कर समितियों का गठन हर हाल में कर लें। इस मौके पर एडीओ पंचायत संतोष तिवारी, एडीओ (समाज कल्याण) अजय बहादुर सिंह, युवा कल्याण अधिकारी रणजीत शाही आदि मौजूद रहे।

56 को करना होगा इंतजार

पिपरौली ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित समारोह में बीडीओ बाबू लाल प्रजापति ने 51 प्रधान और सदस्य को शपथ दिलाई यहां 12 प्रधान शपथ से वंचित रहे।

सहजनवां ब्लाक पर 43 प्रधानों ने शपथ ली वहीं 21 वंचित रहे। जबकि पाली ब्लॉक मुख्यालय पर 44 प्रधानों ने शपथ लिया और 23 प्रधान इससे वंचित रह गए।

59 में एक चूके

सरदारनगर ब्लॉक पर आयोजित समारोह में कुल 59 ग्राम प्रधानों में 58 ने शपथ लिया। वहीं एकमात्र प्रधान चूक गए।

उरुवा ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित शिविर में कुल 95 में से 59 प्रधानों ने शपथ ली। यहां 36 प्रधान शपथ नहीं ले पाए। बीडीओ एसके मौर्या ने शपथ दिलाई।

85 में 68 का काम शुरू

गोला ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित समारोह में 85 में 68 प्रधानों को शपथ दिलाई गई। इसी के साथ प्रधान के रूप में इनका काम शुरू हो गया। एसडीएम गोला नलिनीकांत ने शपथ दिलाई।

बेलघाट में 89 में 57 प्रधानों ने शपथ ली। बीडीओ ज्ञानेन्द्र सिंह ने शपथ दिलाई। इस मौके पर एडीओ पंचायत अजय यादव, अनवर अब्बास रिजवी, बिसमिल्लाह, सुरेश गौतम, मकरध्वज सिंह, बृजभूषण तिवारी आदि मौजूद रहे।

आखाड़े के बाद अब प्रधानी का दिखाएंगे दम

आखाड़े में विरोधी पहलवानों को चारों खाने चित्त कर प्रसिद्धि बटोरने वाले राष्ट्रीय पहलवान राणा पहलवान ने रविवार को जंगल कौडि़या ब्लॉक के करजहवां गांव के प्रधान के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कुश्ती के आखाड़े से राजनीति के मैदान में दांव आजमाने उतरे राणा पहली बार में ही सफल रहे। शपथ ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि जिस तरह कुश्ती के मैदान में उन्होंने किसी को अपने आगे फटकने नहीं दिया, उसी तरह विकास के क्षेत्र में भी पंचायत का नाम रोशन करेंगे।