कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। October 2022 Vrat And Festivals : अक्टूबर का महीना व्रत और त्योहारों से भरा पड़ा है। इस महीने 03 अक्टूबर दिन सोमवार को दुर्गाष्टमी व्रत और 4 अक्टूबर मंगलवार को दुर्गानवमी व्रत पड़ रहा है। वहीं नवरात्रि 9 दिनों के बाद दसवें दिन 5 अक्टूबर बुधवार को दशहरा का पर्व पड़ रहा है। इसके अलावा 24 अक्टूबर सोमवार को रोशनी का त्योहार दिवाली मनाई जाएगी। आइए जानें अक्टूबर महीने के अन्य व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट...
अक्टूबर 2022
03 अक्टूबर . सोमवार - श्री दुर्गाष्टमी व्रत।
04 अक्टूबर . मंगलवार - श्री दुर्गानवमी व्रत।
05 अक्टूबर . बुधवार - दशहरा
06 अक्टूबर . गुरूवार - पापांकुशा एकादशी व्रत सबका।
07 अक्टूबर . शुक्रवार - प्रदोष व्रत।
09 अक्टूबर . रविवार - स्नान - दान - व्रतादि की आश्विनी पूर्णिमा। शरद पूर्णिमा।
11 अक्टूबर . मंगलवार - अशून्य शयन द्वितीया व्रत।
13 अक्टूबर . गुरूवार - संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
15 अक्टूबर . शनिवार - स्कन्द षष्ठी व्रत।
17 अक्टूबर . सोमवार - अहोई अष्टमी व्रत।
21 अक्टूबर . शुक्रवार - रम्भा एकादशी व्रत सबका।
23 अक्टूबर . रविवार - प्रदोष व्रत। धन त्रयोदशी। धनतेरस। धन्वन्तरि जयन्ती।
24 अक्टूबर . सोमवार - नरक चतुर्दशी व्रत। दीपावली।
25 अक्टूबर . मंगलवार - स्नान - दान - श्राद्धादि की अमावस्या।
26 अक्टूबर . बुधवार - अन्नकूट 1। गोवर्धन पूजा।
27 अक्टूबर . गुरूवार - भाई दूज। यम द्वितीया।
28 अक्टूबर . शुक्रवार - वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
29 अक्टूबर . शनिवार - सौभाग्य पंचमी व्रत।
30 अक्टूबर . रविवार - सूर्य षष्ठी व्रत (डाला छठ)।