डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। October Monthly Horoscope 2021 : मेष (Aries) : परिवार में प्रगति का योग है। संतान वृद्दि की स्थिति बन सकती है। संताने या स्वयं के आगे बढ़ने का प्रबल योग है। अनावश्यक तनाव परेशानियों का अन्त होगा। कई कार्य पटरी पर आयेगें। कुटुंब सुख में वृद्धि होगी। स्त्री एवं बच्चों के प्रति निरन्तर सहयोग एवं अनुराग बना रहेगा। अध्यात्मिक चिंतन में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ में मन लगा रहेगा। सूझ-बूझ से कार्य करने पर या अधिक परिश्रम करने पर किसी बड़े कार्य की सिद्धि हो सकती है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। व्यापार में कुछ बाधायें बनी रह सकती है। जिसके कारण मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। यदि जातक सूझ-बूझ से कार्य करेगा। और मंगल मंत्र करता रहेगा। तो बाधायें खत्म होगीं। और कई महत्वपूर्ण कार्यों को जातक पटरी पर लाने पर सफल होगा। यह माह सूझ-बूझ एवं तनाव के बीच परिश्रम से आगे बढ़ने वाला माह है।

वृष (Taurus) : पर्यटन एवं तीर्थ यात्रा का अवसर इस माह इस राशि वालों को मिल सकता है। ईष्ट मित्रों एवं सगे-संबंधियों से जातक को अच्छी सलाह या आगे बढ़ने की योजना पर काम करने का अवसर मिल सकता है यद्यपि यह समान्य लाभ वाला माह है। जातक अपने व्यक्तित्व के विकास में सफल होगा जिससे उसकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। सामाजिक मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वस्त्र, अन्न एवं धन की प्राप्ति का योग है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह थोड़ा शारीरिक कष्ट देने वाला हो सकता है। सगे-संबंधियों से भी मतभेद की स्थिति बन सकती है। व्यापार आदि की दृष्टि से यह माह सामान्य लाभप्रद रह सकता है। सोच-समझकर व्यापार में पैसा लगायें। नहीं तो हानि की स्थिति हो सकती है।

Happy Navratri 2021 Wishes, Images, Status: शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की कृपा अपनों तक पहुंचाएं, इन मैसेज संग भेजें नवरात्रि की शुभकामनाएं

मिथुन (Gemini) : इस माह जातक को भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है लेकिन धन लाभ की स्थिति बनेगी। पत्नि पक्ष से अनावश्यक तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें नहीं तो शारीरिक परेशानी का भी योग है। यह माह शुभाशुभ फलकारक होगा। शुभ विचारों का उदय होगा। क्रोध एवं जल्दबाजी में कोई फैसला न लें समाजिक कार्यों में उत्साह बढ़ेगा। जातक के महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। शत्रुओं से तनाव मिल सकता है। व्यापार की दृष्टि से माह अनुकूल है। व्यापार आदि में वृद्धि का योग है।

कर्क (Cancer) : पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लग सकता है। परीक्षा में सफलता मिल सकती है। शारीरिक समस्यायें रहेगीं। घरेलू परेशानियाँ भी दबाव बना सकती है। जिससे मन थोड़ा खिन्न हो सकता है। अनचाही यात्राओं से कष्ट एवं गृहस्थ जीवन में थोड़ी चिंतायें बढ़ेगीं। जिससे जातक थोड़ा तनाव महसूस कर सकता है। मित्रों से भी मन-मुटाव की स्थितियाँ बन सकती है। कर्म के प्रति सक्रियता बन सकती है। व्यापारियों के लिए यह माह थोड़ी सावधानी रखने का है व्यापार में लाभ की कमी या हानि की स्थिति बन सकती है इसलिए सावधानी से व्यापार की बारीकियों को समझकर निर्णय लें।

Navratri 2021: Maa Durga के ये अचूक मंत्र, जो आपको बनाएंगे स्‍वस्‍थ और संपन्‍न

सिंह (Leo) : इस माह विरोधियों से तनाव एवं चिंता मिल सकती है। रोग एवं अनावश्यक तनाव के कारण जातक चिंतित हो सकता है। पहले से बने बनाये मनोरथ पूर्ण न होने से निराशा का भाव बनेगा। शत्रुओं की वृद्धि होगी। लेकिन जातक अपनी बल-बुद्धि से शत्रुओं पर विजय पाने में सफल होगा। अनावश्यक क्रोध से बचें। सूझ-बूझ से निर्णय लें। माह के उत्तरार्ध में स्थितियाँ कुछ सुधारपूर्ण होगीं जिससे कई कार्य पटरी पर आयेगें। व्यापार आदि की दृष्टि से लाभ की अपेक्षा हानि का योग अधिक है इसलिए व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति पर नजर बनाये रखें नहीं तो बड़ी हानि की संभावना बन सकती है। सोच-समझकर ही कार्य करें और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़े तो लोगों का सहयोग मिल सकता है।

कन्या (Virgo) : इस माह वाहन सुख एवं धन के लाभ का योग है। जातक अपने कार्य-कलापों को सही दिशा दें तो स्थितियाँ पटरी पर बनी रहेगीं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पारिवारिक कार्यो में सफलता मिल सकती है। इस माह रोजी-रोजगार में थोड़ी अड़चने आयेगीं। जातक यदि साहस एवं सूझ-बूझ एवं चतुराई से कार्य करेगा तो बड़ी सफलता का योग बन सकता है लेकिन दुष्टजनों की संगति से बचें नहीं तो परेशानी का योग बन सकता है। यात्रा से बचें नहीं तो थोड़ी परेशानी का योग है। उधार या ऋण के कारण अनावश्यक तर्क-वितर्क की स्थिति बन सकती है जिससे कार्य बाधित हो सकते है। माह के उत्तरार्ध में स्थितियों में कुछ सुधार होगा। अधिक परिश्रम या सूझ-बूझ से जातक उन्नति करने में सफल हो सकता है।

तुला (Libra) : इस माह यात्रा कम करें तो अच्छा है नहीं तो यात्रा में कष्ट का योग बन सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। नहीं तो विश्वासघात या तनाव मिल सकता है। व्यापार आदि में सूझ-बूझ से कार्य करने पर उन्नति का योग बन सकता है। रोगों से मुक्ति का योग इस माह बन सकता है। मित्रों से सम्मान या रागात्मक अनुराग बढ़ेगा। शत्रुओं की पराजय होगी। संतान एवं मानसिक सुख का योग है। आत्मशक्ति का ह्रास हो सकता है। कटु वाणी के कारण तनाव मिल सकता है। दुष्ट जनों की संगति का योग है। इससे बचने का प्रयास करें। मातृ सुख की प्राप्ति हो सकती है। शत्रु वृद्धि का योग है इसलिए सूझ-बूझ से कार्य करें तभी कार्य पटरी पर आ सकते है।

वृश्चिक (Scorpio) : इस माह स्वास्थ्य संबंधित कुछ परेशानी आ सकती है। इसलिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। वाणी एवं व्यवहार में सुधार लायें इससे हानि लाभ की स्थिति में जातक सही दिशा में निर्णय लेने में सफल हो सकता है। यह समय शुभ-अशुभ मिश्रित फलदायक रहेगा। संतान एवं पत्नी से मतभेद का योग बन सकता है। रोजी-रोजगार में कुछ समस्यायें आ सकती है। भोजन एवं शयन में क्रम बाधित हो सकता है इससे स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का योग बन सकता है। मन में उत्साह की वृद्धि होगी। जिससे जातक कोई नया कार्य करने के प्रति लालायित होगा। व्यवसायिक दृष्टि से समय अनुकूल है। कृषि एवं व्यापार के क्षेत्र में उत्तरोत्तर उन्नति का योग बन सकता है। कार्यों की दृष्टि से यात्रा अधिक करनी पड़ सकती है। जिसका भविष्य में लाभ मिल सकता है।

धनु (Sagittarius) : इस माह बिना सोचे-समझे कोई कार्य न करें नहीं तो तनावों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी यदि अधिक परिश्रम करेगें तभी किसी प्रतियोगिता में सफलता का योग बन सकता है। बिना सोच-समझे कोई नवीन कार्य न करें नहीं तो परेशानी में उलझ सकते है। परिजनों से भी मतभेद की स्थिति बन सकती है। शत्रुओं से भय का योग बन सकता है। ज्वर, ऋण रोग की भी स्थिति बन सकती है लेकिन धन प्राप्ति का योग बन सकता है। अच्छे लोग की संगति के कारण किसी बड़ी परियोजना पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। वस्त्र रत्न आदि प्राप्ति का योग है। व्यापारियों के लिए यह समय लगभग अनुकूल है। कारोबार में उन्नति का योग बनेगा जिससे लाभ की भी स्थिति बनेगी। लोगों के प्रति लगाव बढ़ेगा। यात्रा शुभ फलदायी हो सकती है।

मकर (Capricorn) : इस माह माता-पिता को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। माता-पिता का प्रेम एवं अनुराग भी प्राप्त होगा। आकस्मिक घटना एवं दुर्घटना से बचें। धन वसूली में सूझ-बूझ से काम लें नहीं तो अनावश्यक विवादों का सामना करना पड़ सकता है।इस माह भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार के क्षेत्र में विशेष सफलता मिल सकती है। अनावश्यक उत्साह एवं पराकर्म के कारण आर्थिक या शारीरिक नुकसान भी हो सकता है। स्वजनों से भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष कष्ट मिल सकता है लेकिन जातक अपने मान-सम्मान को आगे बढ़ाने में सफल हो सकता है।

कुंभ (Aquarius) : इस माह परिवार एवं माता-पिता के साथ घूमने या धर्म-यात्रा करने का योग बन सकता है। सावधानी रखें नहीं तो भाई-बहनों से विवाद की स्थिति का भी योग है। इस माह अच्छे लाभ के कारण जातक की आर्थिक स्थिति पटरी पर आ सकती है। पारिवारिक एवं व्यवसायिक स्थिति में ताल-मेल बनायें रखें। तभी स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं। असावधानी से धन हानि की स्थिति बन सकती है। जातक के महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावट या उलझनें आ सकती है। महिलाओं से बड़ी सहायता मिल सकती है जिससे जातक की आर्थिक स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है। छोटी-मोटी यात्रा का भी योग है।

मीन (Pisces) : इस माह कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगीं इसलिए व्यापारी अपने कार्यों को सावधानीपूर्वक आगे बढ़ायें। इस माह पारिवारिक विरोधों का सामना जातक को करना पड़ सकता है लेकिन माह के अन्त आते-आते विरोध भी समाप्त हो सकता है। स्वास्थ्य पर थोड़ा दबाव रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। रोजगार में सामान्य लाभ की स्थिति बन सकती है। भाग्य एवं कर्म दोनों की सामान्य गतिशीलता से वृद्दि का योग बन सकता है। जातक के मन में शुभ विचारों का उदय हो सकता है जिससे धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ सकती है। इस माह निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा। पत्नी से प्रेम एवं सहयोग मिलेगा। जिससे दोनों के मध्य रागात्मक अनुभूतियाँ बढ़ेगीं।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk