यह लड़का खुद को दूसरी दुनिया का मानता है
अमेरिका के लॉस एंजिल्स सिटी का रहने वाला 22 साल का मेकअप आर्टिस्ट विनी (Vinny Ohh) खुद को न पुरुष मानता है, न महिला और न ही गे या ट्रासजेंडर। अपनी इस अनोखी सोच के कारण वो खुद को दूसरे प्लैनेट से आए किसी एलियन जैसा बना रहा है, जो पूरी तरह से जेंडरलेस होगा। विनी का कहना कि जब वो मर्द या औरत कुछ भी नहीं है तो मैं वैसा ही क्यों न बन जाउं। मार्श्िायन यानि मंगल गृह के इंसान से तुलना करने वाले विनी ने अपनी इसी सनक के कारण 17 साल की उम्र से ही अपने शरीर में तरह तरह की सर्जरी करवानी शुरु कर दी थीं। Image source
यह लड़का बनने वाला है दुनिया का पहला एलियन! जिसका नहीं होगा कोई जेंडर


करोंडों कीमत की सर्जरी करवाकर बन जाएगा सचमुच का एलियन
विनी ओ ने सबसे पहले 17 साल की उम्र में अपने होठों की प्लास्टिक सर्जरी कराई थी, उसके बाद विनी ने अपनी आइब्रो, आईलिड और नाक की सर्जरी कराई। खुद को एलियन बनाने के लिए विनी तमाम तरह की सर्जरी पर अब तक 50 हजार डॉलर यानि 33 लाख रुपए से ज्यादा रकम फूंक चुका है। इसके बाद अब वो डेढ़ लाख डॉलर यानि एक करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च करके अपने बॉडी जेनिटल्स और बेली बटन को भी हटवा देगा। मतलब यह है कि विनी अपनी बॉडी के भीतर या बाहर कोई भी ऐसा ऑर्गन बाकी नहीं रखना चाहता, जिससे उसे पुरुष, महिला या ट्रांसजेंडर माना जाए। जब भी वो लोगों के सामने आता है तो अजीबोगरीब तरह के लुक्स में ही रहता है। Image source
यह लड़का बनने वाला है दुनिया का पहला एलियन! जिसका नहीं होगा कोई जेंडर


बिल्कुल एलियन जैसा दिखने के लिए करवाएगा 100 से ज्यादा ट्रीटमेंट
खुद को पूरी तरह से एलियन लुक में बदलने के लिए विनी को करीब 110 सर्जरी और ट्रीटमेंट से गुजरना होगा। इनमें बॉडी और फेस के 35 लेजर ट्रीटमेंट, 12 चीक फिलर्स, 15 लिप फिलर्स, 5 नोट सर्जरी, बॉडी से झुर्रियां खत्म करने के लिए 10 फिलर्स और 20 फेसियल फ्रीजिंग ट्रीटमेंट समेत कई छोटे बड़े और दर्दनाक ट्रीटमेंट शामिल हैं। इनके पूरा होने के बाद विनी की शक्ल और सूरत सचमुच के एलियन जैसी हो जाएगी। Image source
यह लड़का बनने वाला है दुनिया का पहला एलियन! जिसका नहीं होगा कोई जेंडर

यह भी देखें- तस्मानिया में आसमान से गिरा आग का गोला, दुनिया बोली आ रहे हैं एलियन!


भयानक कॉन्टेक्ट लेंस लगाकर रहता है एलियन की तरह
विशालकाय सिर वाले मार्शियन यानि मंगल गृह के जीव से खुद की तुलना करने वाला विनी हमेशा ही भयानक मेकअप, विचित्र हेयर स्टाइल और डरावने ब्लैक कांटेक्ट लेंस लगाकर एलियन सा ही लगता है। उसे पसंद नहीं कि कोई उसकी सुंदरता की तारीफ करे। फ्यूचर में आपको देखने को मिल सकता है दुनिया का पहला जेंडरलेस एलियन, जो दरअसल इस धरती का ही है।
यह लड़का बनने वाला है दुनिया का पहला एलियन! जिसका नहीं होगा कोई जेंडर


इस आदमी के पास हैं इतने हथियार, कि पाकिस्तान बॉर्डर पर अकेला खड़ा़ हो जाए तो सारे आतंकी भाग जाएं!

एक भगोना पानी और कार का डेंट गायब, इसे देखने के बाद मैकेनिक के पास कौन जाएगा?

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk