रिसेंटली इंटरनेट पर एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि इस लड़की के लिफ्ट में चढ़ने के बाद एक युवक जल्दी में चढ़ता है। उसके बाद वो लडकी के पीछे खड़ा होकर सही मौके का इंतजार करता है कि जैसे ही लड़की उतरे वो अपना काम शुरू करे। लड़की एक फ्लोर पर उतरने के लिए जैसे ही लिफ्ट से बाहर निकलती है, वैसे ही पीछे खड़ा शख्स झटके से उसका पर्स छीनता है और लड़की को गलियारे में गिरा देता है। खास बात यह है बैग लुटेरा बिल्डिंग में भागने की बजाय लिफ्ट से भागने की कोशिश करता है। लड़की अपना बैग लुटेरे से छीनने के लिए वापस लिफ्ट में घुसने की कोशिश करती है तो यह लुटेरा उसे और भी जोर से धक्का देकर जमीन पर पटक देता है।
omg! देखें यह अनोखा लुटेरा जो लड़की का बैग लूटकर लिफ्ट से भागता है

लड़की को गिराने के बाद लुटेरा लिफ्ट को किसी दूसरे फ्लोर की ओर चला देता है। वो ज्यादा देर तक लिफ्ट में नहीं रुकता बल्िक अगले ही फ्लोर पर लेडीज बैग को अपने कंधे पर टांगकर आराम से रफू चक्कर हो जाता है। लिफ्ट में कैसे हुई यह लूट, देखें इस CCTV वीडियो में।

 

 

 

Odd News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk