- शहर की ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज की तैयारी मुकम्मल

- प्रबंधक कमेटी ने कहा-बारिश होने पर मस्जिदों में अदा होगी नमाज

PATNA : 12 अगस्त यानी सोमवार की सुबह बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। राजधानी में गांधी मैदान सहित सभी ईदगाहों एवं कई जामा मस्जिदों में नमाज पढ़ी जाएगी। इसके लिए प्रबंधक कमेटियों द्वारा तैयारी मुकम्मल कर ली गई हैं। कमेटी का कहना है कि नमाज के समय बारिश होने पर सभी स्थानीय मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा, सफाई, बाधा रहित बिजली और पानी का टैंकर निगम व प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। गांधी मैदान में सुबह आठ बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी।

पटना

गांधी मैदान - सुबह 8:00 बजे

हज भवन मस्जिद- 8:15 बजे

जामा मस्जिद, पटना जंक्शन-8:30 बजे

कोतवाली जामा मस्जिद - 8:15 बजे

पटना हाइकोर्ट जामा मस्जिद-7:00 बजे

मुरादपुर जामा मस्जिद - 8:15 बजे

न्यू मस्जिद सब्जीबाग-8:30 बजे

फकीर बाड़ा मस्जिद-8:15 बजे

वेंटनरी ईदगाह - 7:45 बजे

जामा मस्जिद कुर्जी - 7:30 बजे

-----

पटना सिटी

जमात इस्लामी ¨हद जामा मस्जिद, टेकारी रोड-7:00 बजे

शाही ईदगाह गुलजारबाग-8:00 बजे

शनिचरा ईदगाह - 6:00 बजे

आलमगंज शक्का टोली स्थित नुरानीबाग पार्क में-6:15 बजे

शाह आरजा जामा मस्जिद, सुलतानगंज - 7:30 बजे

नौघरवा मस्जिद, सुलतानगंज - 7:30 बजे

खानकाह मुनएमिया मीतनघाट दरगाहशरीफ मस्जिद-8:00 बजे

खानकाह इमादिया मस्जिद, मंगल तालाब-7:00 बजे

----

फुलवारीशरीफ

खानकाह मुजीबिया, फुलवारीशरीफ-9:00 बजे

छोटी खानकाह, फुलवारीशरीफ-9:15 बजे

फुलवारीशरीफ ईदगाह-7:45 बजे

नया टोला जामा मस्जिद- 7:30 बजे

हारूण नगर जामा मस्जिद सेक्टर-1 - 8:00 बजे

हारूण नगर जामा मस्जिद सेक्टर-2 - 7:45 बजे

ईसापुर जामा मस्जिद, फुलवारीशरीफ - 7:30 बजे

अल फलाह जामा मस्जिद, फेडरल कॉलोनी -7:00 बजे

चितकोहरा जामा मस्जिद-7:45 बजे

दमरिया जामा मस्जिद- 7:30 बजे

गर्दनीबाग जामा मस्जिद-8:00 बजे

अली नगर जामा मस्जिद-7:45 बजे

पहाड़पुर जामा मस्जिद-8:00 बजे

नोहसा जामा मस्जिद- 7:15 बजे

नोहसा कॉलोनी मस्जिद- 7:00 बजे

बैतुल करीम, ईसानगर-7:00 बजे

---

शिया मस्जिद

इमाम बांदी बेगम शिया मस्जिद, गुलजारबाग - 10 बजे

बाउली शिया मस्जिद -9:00 बजे

मुरादपुर शिया मस्जिद - 9:00 बजे

नवाब हज्जन मस्जिद-10 बजे

पत्थर की मस्जिद - 9:30 बजे