कानपुर। अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी की पहली सालगिरह पर पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का प्यार भरा एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में अनुष्का-विराट की शादी के कुछ इमोशनल पल कैद हैं जिन्हें देख कर किसी की भी आंखों में आसानी से आंसू आ सकते हैं। विराट इस वीडियो में अनुष्का के बारे में एक ऐसी चीज है जिसे चीख-चीख कर पूरी दुनिया को बता देना चाहते हैं। अनुष्का के बारे में ये बात करते हुए विराट खुद में प्राउड भी फील कर रहे हैं।
विराट ने अनुष्का के बारे में कही ये बात
वीडियो में एक ओर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की क्यूट रिलेशनशिप और शादी के इमोशनल मूमेंट्स की झलक दिखाई गई है तो दूसरी ओर विराट अनुष्का को अपनी पत्नी कहने में प्राउड फील कर रहे हैं। विराट ने वीडियो में कहा, 'माई वाइफ, मैं फिस से कह रहा हूं माई वाइफ'। ये बोलते हुए वो जोर से चीखते हैं और पत्नी अनुष्का का हाथ थाम लेते हैं। ऐसा करने पर वो खुद में प्राउड फील कर रहे हैं।
साल भर पहले यहां लिए थे सात फेरे
साल भर पहले 11 दिसंबर,2017 को बाॅलीवुड और क्रिकेट की इन बड़ी हस्तियों अनुष्का-विराट ने इटली के लेक कोमों में एक दूसरे के साथ सात फेरे ले कर जीने-मरने की कस्में खाई थीं। वहीं जोड़े ने इस साल अपना पहला करवाचौथ भी सेलिब्रेट किया। अनुष्का ने विराट के लिए पूरे दिन प्यासा रह कर उनकी लंबी उम्र की कामना की थी। अब इनकी शादी को साल भर पूरे हो गए हैं जिसे ये कपल धूमधाम से सेलिब्रेट करने की सोच रहा है।
विरुष्का के घर जल्द ही गूंज सकती है किलकारी, ऐसे पता लगी ये खुशखबरी
अनुष्का अपने से भी सबसे ज्यादा खूबसूरत बताया इन्हें, खुद से किया कंपेयर और कही ये बात
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk