कानपुर। मंदाकिनी का जन्म 30 जुलाई, 1969 को मेरठ के एक एंग्लो इंडियन परिवार में हुआ था। बॉलीवुड में मंदाकिनी की पहचान फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से बनी। इस फिल्म में उनकी मासूमियत और खूबसूरती ने कई अभिनेताओं के दिल पिघला दिए थे।

तस्वीरें : मंदाकिनी का नाम कभी जुडा़ था दाऊद के साथ,फिर की मर्फी रेडियो वाले 'बेबी' से शादी

- राज कपूर ये फिल्म बनाने से पहले एक नया चेहरा ढूंढ रहे थे। राज कपूर को 22 वर्ष की मंदाकिनी दिखीं और उन्होंने अपनी फिल्म उनको ऑफर कर दी। 1985 में रिलीज हुई ये फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई और हिट हो गई।

तस्वीरें : मंदाकिनी का नाम कभी जुडा़ था दाऊद के साथ,फिर की मर्फी रेडियो वाले 'बेबी' से शादी

- मंदाकिनी को इस फिल्म के एक सीन में झरने के नीचे नहाने से पहचान मिली। उस सीन में वो खो जाती हैं और उनके को स्टार राजीव कपूर उन्हें ढूंढ़ने लगते हैं तो वो पाते हैं कि मंदाकिनी झरने के नीचे नहा रही हैं।

तस्वीरें : मंदाकिनी का नाम कभी जुडा़ था दाऊद के साथ,फिर की मर्फी रेडियो वाले 'बेबी' से शादी

- मंदाकिनी का असली नाम मंदाकिनी नहीं बल्कि यासमीन जोसेफ है पर और एक्ट्रेसेज की तरह फिल्मों में फेमस होने के लिए नाम बदलने का फॉर्मूला मंदाकिनी ने भी अपनाया। दरअसल उनके नाम की वजह से उन्हें फिल्में नहीं मिलती थीं।

तस्वीरें : मंदाकिनी का नाम कभी जुडा़ था दाऊद के साथ,फिर की मर्फी रेडियो वाले 'बेबी' से शादी

- करियर के शुरुआती दौर में मंदाकिनी को फिल्मों के लिए कई बार रिजेक्ट किया जा चुका है। बाद में एक्टर रंजीत ने इनका नाम बदल कर माधुरी रख दिया जिसकी वजह से उन्हें 1986 में रिलीज हुई फिल्म 'मजलूम' में अभिनय करने का मौका मिला।

तस्वीरें : मंदाकिनी का नाम कभी जुडा़ था दाऊद के साथ,फिर की मर्फी रेडियो वाले 'बेबी' से शादी

- मंदाकिनी अपने समय की बोल्ड अभिनेत्रियों में भी शुमार हैं। जिस वक्त मंदाकिनी ने फिल्मों में बोल्ड सीन शूट किए थे, उस वक्त लोग लड़कियों को फिल्मों में काम नहीं करने देना चाहते थे। बहरहाल अपने इन्ही बोल्ड सीन की वजह से उन्हें आज भी इंडस्ट्री में कोई नहीं भूला है।

तस्वीरें : मंदाकिनी का नाम कभी जुडा़ था दाऊद के साथ,फिर की मर्फी रेडियो वाले 'बेबी' से शादी

- अपने बोल्ड अंदाज की वजह से मंदाकिनी को फिल्म जगत में काफी दिक्कतों का सामना करना पडा़। उनके पास जो भी रोल आते वो ऐसे ही होते। फिलहाल 'राम तेरी गंगा मैली' के बाद मंदाकिनी ने फिल्म 'डांस-डांस', 'कहां है कानून' और 'प्यार करके देखो' जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

तस्वीरें : मंदाकिनी का नाम कभी जुडा़ था दाऊद के साथ,फिर की मर्फी रेडियो वाले 'बेबी' से शादी

- फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' की सक्सेज के बाद मंदाकिनी किसी और फिल्म में अपना जलवा नहीं बिखेर पाईं। वहीं 1994 में मंदाकिनी की तस्वीरें दाऊड अब्राहम के साथ सामने आईं। उनकी ये तस्वीरें देख तो फैंस चौंक ही गए।

तस्वीरें : मंदाकिनी का नाम कभी जुडा़ था दाऊद के साथ,फिर की मर्फी रेडियो वाले 'बेबी' से शादी

मिड डे मुताबिक इस तस्वीर को देखने के बाद सबके मन में यही सवाल आता था कि कहीं दोनों का अफेयर तो नहीं है। उस वक्त कहा जाने लगा कि मंदाकिनी डाऊद से अलग नहीं रह सकतीं इसलिए वो मुंबई से दुबई शिफ्ट हो गई हैं।

तस्वीरें : मंदाकिनी का नाम कभी जुडा़ था दाऊद के साथ,फिर की मर्फी रेडियो वाले 'बेबी' से शादी

- मंदाकिनी का अनसक्सेज बॉलीवुड करियर और दाऊद अब्राहम से नाम जुड़ने के बाद उन्होंने फिल्मों में नाम कमाने के बारे में सोचना ही बंद कर दिया और एक बुद्धिष्ठ डॉक्टर कगयुर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी कर ली। मर्फी के रेडियो के स्टीकर में एक बच्चा दिखता था वो मंदाकिनी के पति ही थे। अब मंदाकिनी योग की क्लासेज देती हैं और दलाई लामा की अनुयाई हैं।

तस्वीरें : मंदाकिनी का नाम कभी जुडा़ था दाऊद के साथ,फिर की मर्फी रेडियो वाले 'बेबी' से शादी

दो महीने पहले प्रियंका-निक ने की थी गुपचुप सगाई, अब शादी की डेट निकल आई

प्रोड्यूसर बोले भारत छोड़ने वाली प्रियंका चोपड़ा हैं बेहद अनप्रोफेशनल, ये एक्ट्रेस ले सकती हैं उनकी जगह

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk