कानपुर। मोनिका बेदी ने बॉलीवुड में 'जानम समझा करो',  'जोड़ी नम्बर 1' और 'सुरक्षा' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है पर अपनी पर्सनल लाइफ कॉन्ट्रोवर्सी के चलते उनके फिल्मी करियर का ग्राफ एक समय के बाद नीचे गिरने लगा। एक पुराने इंटरव्यू में मोनिका बेदी ने अबू सलेम से पहली मुलाकात के बारे में बताया था। उस इंटरव्यू में बेदी ने कहा था कि सलेम से वह पहली बार 1988 में दुबई में मिली। उसने खुद को बिजनेसमैन और किसी दूसरे नाम से इंट्रोड्यूस किया था। फिर वह मुंबई वापस आ गईं , फिर भी दोनों फोन पर बात करते रहे। यह सिलसिला नौ महीने तक चलता रहा। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी।
मोनिका बेदी बर्थडे: नौ महीने बाद पता चला था अबू सलेम का असली नाम,दुबई में हुई थी पहली मुलाकात
दोस्ती प्यार में बदली
फिल्म फेयर को दिए इंटरव्यू में मोनिका बेदी ने अबू सलेम के बारे में बताते हुए कहा था कि दोस्ती इतनी बढ़ गई थी कि सलेम हर आधे घंटे में फोन करने लगा था। दोनों फोन पर ही सही एक दूसरे के करीब आने लगे थे। बेदी के मुताबिक उन्हें पता ही नहीं चला कि कब वह उसके प्यार में पड़ गई। नौ महीने बाद उससे मिलने वापस दुबई जा पहुंची। इस बार अबू सलेम ने बेदी को अपना असली नाम बताया साथ ही यह भी कि उसके पास कारों का शोरूम है। सलेम को तब तक कम ही लोग जानते थे। बेदी की मानें तो उन्हें भी नहीं पता था कि अबू सलेम कौन है? दुबई में दोनों ने साथ फिल्में देखीं, डिनर किया, जो वक्त था इसी तरह बीत गया। बेदी के मुताबिक सलेम उन्हें लविंग, केयरिंग और जमीन से जुड़ा हुआ इंसान नजर आ रहा था। उन्होंने कहा था कि मुझे जरूरत ही नहीं पड़ी उसके बारे में अधिक जानने की। वैसे भी जब आप प्यार में होते हैं तो आगे की नहीं सोचते।'  इसके बाद मोनिका बेदी मुंबई वापस आ गईं। इसके बाद की कहानी लोग जानते हैं।
मोनिका बेदी बर्थडे: नौ महीने बाद पता चला था अबू सलेम का असली नाम,दुबई में हुई थी पहली मुलाकात
बचपन में मोनिका बेदी को लोग बुलाते थे सायरा बानो उन्हें श्रीदेवी पसंद थी   
इंटरव्यू में मोनिका ने अपने बचपन का एक किस्सा साझा करते हुए बताया था कि वो एक पंजाबी फैमिली में पली-बढ़ी जरूर हैं पर उन पर क्रिश्चन इंफ्लूएंस हमेशा से रहा है। साल भर की उम्र में वह परिवार के साथ होशियारपुर से नार्वे आ गई थीं। मुंबई में लोग उन्हें मारूति वाली एनआरआई गर्ल बुलाया करते थे। उस समय उनके पास मारूति 1000 हुआ करती थी। बचपन में लोग कहते थे कि वह सायरा बानो की तरह नजर आती है। ये बात उनके दिमाग में घर कर गई। डांस से प्यार था, इसलिए कमरे में खुद को कैद कर लेती और घंटों डांस किया करती थी। हर शनिवार को सभी अपने-अपने रूम की सफाई करते थे। तब भाई श्रीदेवी-जीतेंद्र की वीसीडी देने का लालच देकर अपने कमरे की सफाई करवाया करता था। मोनिका बेदी ये काम खुशी-खुशी करती थी क्योंकि उन्हें श्रीदेवी से प्यार हो गया था।
मोनिका बेदी बर्थडे: नौ महीने बाद पता चला था अबू सलेम का असली नाम,दुबई में हुई थी पहली मुलाकात

यहां देखें पटना की बाॅलीवुड नाइट में मोनिका बेदी का राॅकिंग अंदाज वाला डांस वीडियो...

 





फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर की मूवी डेट, इंस्टाग्राम पर शेयर की रोमांटिक पल की तस्वीरें


जावेद अख्तर बर्थडे: असली नाम छुपा फुटपाथ पर गुजारी हैं रातें, इस वजह से 14 बार मिला फिल्म फेयर अवाॅर्ड

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk