feature@inext.co.in

KANPUR: ऐश्वर्या-वृंदा राय

लोकल इवेंट हो या कांस जैसा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, ऐश्वर्या हर जगह अपनी मां के साथ ही नजर आती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने कहा था कि उनकी मां उनके एग्जिस्टेंस का सेंटर हैं। उनका कहना है कि उनकी मां ने उन्हें धीरे-धीरे मोल्ड किया, उनकी पर्सनालिटी को शेप किया, उन भर भरोसा किया, जब भी वह गिरीं तो उन्हें उठाया और हमेशा खुद का बेस्ट वर्जन होना सिखाया।

mother's day 2019: दीपिका,प्रियंका से लेकर ऐश्वर्या तक का मां से है कुछ ऐसा रिलेशन

प्रियंका-मधु चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी मॉम मधु चोपड़ा के साथ दिखती हैं। खास बात ये है कि वह सिर्फ उनकी मां ही नहीं उनकी प्रोफेशनल मैनेजर भी हैं। प्रियंका के हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हों या बॉलीवुड, उनकी मां उनके हर काम पर नजर रखती हैं और ज्यादातर काम को हैंडल करती हैं। इनफैक्ट, मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के लिए भी प्रियंका की मां ने ही उनके फोटोज भेजे थे।

mother's day 2019: दीपिका,प्रियंका से लेकर ऐश्वर्या तक का मां से है कुछ ऐसा रिलेशन

दीपिका और उज्ज्वला पादुकोण

दीपिका अक्सर अपनी मां के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं। दीपिका ने हमेशा कहा है कि उनकी पर्सनालिटी में पूरी तरह से उनकी मां की झलक है दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ऐसा कोई काम भी नहीं है जो वह बिना अपनी मां के ख्याल के कर पाती हैं। उनका कहना है कि छोटे से छोटा काम करते वक्त उन्हें बस अपनी मां की एडवाइस ही याद आती है। एक डिसिप्लिंड लाइफ जीने की आदत भी उन्हें उनकी मां से ही पड़ी है।

mother's day 2019: दीपिका,प्रियंका से लेकर ऐश्वर्या तक का मां से है कुछ ऐसा रिलेशन

अनुपम खेर

अनुपम खेर अपनी और मां की बॉन्डिंग को लेकर बहुत एक्सप्रेसिव हैं। वह अक्सर अपनी मां के साथ बिताए हुए पलों को ट्विटर पर शेयर करते हैं और उनके बारे में बात भी करते हैं। इस उम्र में मां को लेकर उनका लगाव, कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन से कम नहीं। कपूर खानदान वो है जहां महिलाओं को फिल्मों में काम करने की परमिशन नहीं थी। करीना और करिश्मा की मां बबिता ने भी रणधीर कपूर से शादी के बाद अपने करियर को अलविदा कह दिया था। लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी बेटियों को फिल्मों में काम करने के लिए मोटिवेट किया और हमेशा हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहती हैं। आज भी दोनों बेटियां अपनी मां के साथ अक्सर हैंगआउट करती नजर आती है।

mother's day 2019: दीपिका,प्रियंका से लेकर ऐश्वर्या तक का मां से है कुछ ऐसा रिलेशन

SOTY 2 box office collection: शानदार शुरूआत के साथ बनी टाइगर श्रॉफ की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर

Sacred Games 2 posters: दिखा सरताज का गेम और गायतोंडे की औकात

सलमान-सलमा खान

सलमान खान का प्यार और झुकाव उनकी मां की तरफ हमेशा ही उनकी बॉडी लैंग्वेज में साफ नजर आता है। हर इंपॉर्टेंट ओकेजन पर सलमान की मां उनका हाथ थामे नजर आती हैं। सलमान अपनी मां को लेकर बेहद इमोशनल हैं और चाहते हैं कि जब भी उनकी शादी हो, तो उनकी वाइफ उनकी मां जैसी ही हों। शायद यही वजह है कि वो शादी नहीं कर पा रहे हैं।

mother's day 2019: दीपिका,प्रियंका से लेकर ऐश्वर्या तक का मां से है कुछ ऐसा रिलेशन

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk