कानपुर। बॉलीवुड के किंग खान आज 53 साल के पूरे हो गए हैं। इस मौके पर चलिए आपको बताते हैं शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान की लव स्टोरी के सभी अनसुने किस्से। मालूम हो कि इनकी लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। दोनों ने एक दूसरे को करीब 6 साल तक डेट किया और फिर 1991 में शादी के बंधन में बंध गए।

शाहरुख खान बर्थडे: गौरी से फोन पर लड़की की आवाज में बात करते थे शाहरुख,जानें उनकी लव स्टोरी के अनसुने किस्से

- मालूम हो कि जब शाहरुख खान की शादी हुई थी तब वो सिर्फ 26 साल के थे। दोनों साथ में चल रही एक्टिंग क्लासेज के दौरान मिले थे। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढीं और जब उन्होंने अपने परिवार से बात की तो धर्म अलग-अलग होने की वजह से दोनों पर अलग होने का प्रेशर था।

शाहरुख खान बर्थडे: गौरी से फोन पर लड़की की आवाज में बात करते थे शाहरुख,जानें उनकी लव स्टोरी के अनसुने किस्से

- मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक गौरी घर में बिन बताए इन सभी चीजों से परेशान होने के बाद झल्ला कर एक नई शुरुआत करने के लिए मुंबई आ गईं। उन्हें ढूंढ़ते हुए शाहरुख भी मुंबई आ गए और फिर दोनों ने शादी कर ली।

शाहरुख खान बर्थडे: गौरी से फोन पर लड़की की आवाज में बात करते थे शाहरुख,जानें उनकी लव स्टोरी के अनसुने किस्से

- शाहरुख ने एक इंटरव्यू में बताया जिस वक्त वो गौरी के प्यार में पडे़ थे उस वक्त मोबाइल नहीं हुआ करते थे। इस वजह से उन्हें गौरी से जब भी बात करनी होती थी तो वो लड़की की आवाज निकाल कर उसके लैंडलाइन टेलीफोन पर कॉल करते थे क्योंकि गौरी के भाई विक्रांत ही हर बार फोन उठाते थे।

शाहरुख खान बर्थडे: गौरी से फोन पर लड़की की आवाज में बात करते थे शाहरुख,जानें उनकी लव स्टोरी के अनसुने किस्से

- शाहरुख का मानना है कि जब से उन्होंने गौरी से शादी की है वो उनका लकी चार्म बन गई हैं। शादी के कुछ सालों तक उन्हें करियर के लिए स्ट्रगल करना पडा़। शाहरुख खान ने कहा कि उन्हें अपने करियर में मुंबई के अंदर 2 साल तक जितने भी उतार-चढा़व का सामना करना पडा़ है वो उनके लिए हनीमून की तरह रोमांटिक रहा।  

शाहरुख खान बर्थडे: गौरी से फोन पर लड़की की आवाज में बात करते थे शाहरुख,जानें उनकी लव स्टोरी के अनसुने किस्से

- शाहरुख ने बताया मुझे आज भी याद है मुंबई आने के 5-7 दिनों के भीतर हमारी शादी हुई और गौरी शाम को मेरी फिल्म के सेट पर प्रॉपर इंडियन बहु की तरह तैयार हो कर आई थी। गौरी हाथों में चूडा़ पहन कर फिल्म सिटी आई थीं।

शाहरुख खान बर्थडे: गौरी से फोन पर लड़की की आवाज में बात करते थे शाहरुख,जानें उनकी लव स्टोरी के अनसुने किस्से

- मालूम हो कि फिल्मों में आने के पहले शाहरुख नेशनल चैनल के एक सीरीयल में आते थे जिसका नाम था 'सर्कस'। इस सीरीयल में दिखने के बाद शाहरुख को बॉलीवुड में नोटिस किया जाने लगा और फिर उन्हें अपनी पहली फिल्म का ऑफर मिला। 1992 में उनकी पहली फिल्म 'दीवाना' रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर छा गई।

शाहरुख खान बर्थडे: गौरी से फोन पर लड़की की आवाज में बात करते थे शाहरुख,जानें उनकी लव स्टोरी के अनसुने किस्से

- गौरी ने मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि शाहरुख खान उनके लिए किसी रीढ़ से कम नहीं हैं। गौरी बोलीं मैं अकसर उनसे अपने सभी काम डिसकस किया करती हूं और हमारी कनवर्सेशन हमेशा ही काफी अच्छी होती है।

शाहरुख खान बर्थडे: गौरी से फोन पर लड़की की आवाज में बात करते थे शाहरुख,जानें उनकी लव स्टोरी के अनसुने किस्से

- मालूम हो की शाहरुख के तीन बच्चे हैं आर्यन, सुहाना और अवराम। शाहरुख की बेटी सुहाना ने तो इंडस्ट्री में डेब्यू भी कर लिया है। दरअसल एक प्रतिष्ठित मैगजीन के कवर के लिए सुहाना ने फोटो शूट करवाया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था और अब फिल्मों में उनके डेब्यू की बात भी सामने आ रही है।

शाहरुख खान बर्थडे: गौरी से फोन पर लड़की की आवाज में बात करते थे शाहरुख,जानें उनकी लव स्टोरी के अनसुने किस्से

रणबीर कपूर की हाउस पार्टी में गर्लफ्रेंड आलिया और एक्स दीपिका का हुआ सामना और फिर...

'कुछ-कुछ होता है' की 20वीं सालगिरह पर इन सितारों ने दी दस्तक, जाह्नवी-ईशान ने मंच पर कर दी ये हरकत

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk