कानपुर। ब्रीटेन की इस रॉयल वेडिंग के मौके पर भारत से प्रिंस हैरी के लिए पगडी़ और हॉलीवुड एक्ट्रेस जो हैरी की पत्नी बनने जा रही हैं, उनके लिए साडी़ भेजी गई है। दरअसल प्रिंस हैरी और मेगन के लिए ये शॉपिंग मुंबई के डब्बावालों ने की।


- मुंबई के डब्बावालों ने हैरी और मेगन को उनकी शादी के अवसर पर अपनी शुभकामनाओं के साथ पगडी़ और साडी़ भेजी है। उन्होंने ये शॉपिंग गुरूवार को ही की। ये डब्बेवाले पूरी मुंबई में ऑफिसों में घूम-घूम कर खाने का डब्बा पहुंचाते हैं।


- मिड डे कि रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के डब्बावालों ने प्रिंस हैरी की पगडी़ का रंग केसरिया चुना है। डब्बावाला एसोशियेशन ने कहा 'हमलोग प्रिंस हैरी को कुर्ता पजामा और पगडी़ भेज रहे हैं। मेगन के लिए ट्रेडिशनल साडी़, मंगलसूत्र और हरे रंग की चूडियां भेज रहे हैं।'


- इस रॉयल वेडिंग की खास बात ये ही की मेगन हैरी से उम्र में बडी़ हैं। हैरी की उम्र 33 साल है तो मेगन की 36 साल की हैं। दोनों की ऐज में तीन साल का फर्क है। फिलहाल इससे दोनों को कोई फर्क नहीं पड़ता है।


- मेगन के पिता इस शादी में मौजूद नहीं होंगे। दरअसल मेगन की पिता की अभी-अभी हार्ट सर्जरी हुई है। डॉक्टरों ने उनको कई चीजों करने के लिए मना किया है। फिलहाल वो शादी के दौरान भी हॉस्पिटलाइज रहेंगे। इस वजह से बेटी की शादी में नहीं आ पाएंगे।


- मार्कल की क्लोज फ्रेंड के अनुसार बॉलीवुड से इस रॉयल वेडिंग में प्रियंका चोपडी़ आ सकती हैं। प्रियंका बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड की भी फेमस अभिनेत्री हैं। प्रियंका ने क्वांटिको जैसी हॉलीवुड टीवी सीरीज में काम किया है।


- मालूम हो कि मेगन तलाकशुदा हैं और तीन बच्चों की मां भी हैं। दोनों तब मिले थे जब मेगन 34 साल की थीं और हैरी 31 साल के थे। मेगन को उस वक्त पहले पति से तलाक लिए तीन साल हो चुके थे।


- अब 19 मई को हैरी और मेगन रॉयल वेडिंग कर एक दूसरे के हो जाएंगे। मेगन और उनके तीनों बच्चों को भी हैरी बहुत चाहते हैं। फिलहाल आप इनकी तस्वीरें देख इनकी बीच की केमेस्ट्री का पता लगाएं।


रॉयल वेडिंग: प्रिंस हैरी की शादी में शामिल नहीं होंगे मेगन मर्केल के पिता, कौन निभाएगा रस्म?


शाही शादी की तैयारी कर रहे ब्रिटिश राजपरिवार पर हर साल होता है 600 करोड़ का खर्च

 

 

 

 

 

 

 

 

Hollywood News inextlive from Hollywood News Desk