- बैजरो बाजार के पास स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर नयार नदी में गिरी

- रुद्रप्रयाग में कार अलकनंदा नदी में गिरी, कार सवार दोनों लोग सुरक्षित

VEEROKHAL: वीरोंखाल के बैजरो बाजार के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर नयार नदी में गिर गई। हादसे में लोक निर्माण विभाग के बैजरो डिवीजन में कार्यरत एक जूनियर इंजीनियर की मौत हो गई। उधर, रुद्रप्रयाग में भी एक कार अलकनंदा नदी में गिर गई। हादसे में कार सवार दोनों लोग सुरक्षित हैं।

पुलिस ने बरामद किया शव

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय लोगों ने सुबह करीब साढ़े सात बजे राजस्व पुलिस को बैजरो बाजार से एक किमी दूर ग्राम स्यूंसी के पास एक स्विफ्ट कार के नदी में गिरे होने की सूचना दी। सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक अर¨वद सिंह रावत व थलीसैंण थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेई का शव बरामद किया गया। मृतक की शिनाख्त योगेश कुमार (32 वर्ष) निवासी ग्राम बहेड़, ब्लॉक रिखणीखाल पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई। वह लोनिवि बैजरो में जूनियर इंजीनियर पद पर कार्यरत थे। पुलिस के अनुसार थर्सडे नाइट किसी समय कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

कार नदी में गिरी, यात्री सुरक्षित

SRINAGAR GARHWAL: कलियासौड़ से लगभग एक किमी आगे रुद्रप्रयाग की ओर पपड़ासू के पास एक कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा में गिर गई। गनीमत रह रही कि सड़क से लगभग 70 मीटर नीचे यह कार अलकनंदा में उस जगह गिरी जहां पानी की मात्रा बहुत कम और रेत ज्यादा थी। जिससे कार में सवार दोनों यात्री बच गए। पुलिस के अनुसार कार में सवार 24 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र बाबूराम निवासी सतपुली, 26 वर्षीय नीलकमल पुत्र मोहन सिंह नारायणबगड़ निवासी को हल्की चोटें पहुंची हैं। दोनों को इलाज के लिए बेस अस्पताल लाया गया।