मुंडाली के जंगल में पुलिस व बदमाशों में हुई मुठभेड़, एक बदमाश फरार

Meerut। पुलिस की बदमाशों से सोमवार देर रात आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल हुए बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि उसका दूसरा बदमाश जंगल में फरार हो गया।

लूट करके हुआ था फरार

एसओ मुंडाली रितेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए बदमाश ने एक महिला से लूट की थी। इसके बाद वह मुंडाली के जंगल में फरार हो गए थे। पुलिस ने जंगल की घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी गोली एक बदमाश के पैर में लग गई। जिसके चलते वह लड़खड़ाता हुआ जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेते हुए अस्पताल में भेजा। जबकि दूसरा बदमाश जंगल में फरार हो गया। एसओ मुंडाली रितेश कुमार का कहना है कि जिस बदमाश के पैर में गोली लगी है उसका नाम महताब उर्फ चिकना है। जिसके खिलाफ कई लूट व हत्या के मुकदमें दर्ज हैं।