लंका पुलिस ने महिला कॉलोनाइजर पर गोली चलाने के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार राहुल रोहनिया का रहने वाला है। उसके खिलाफ कॉलोनाइजर नीतू त्रिपाठी पर गोली चलाने का आरोप है। उसके खिलाफ लंका थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस को जानकारी मिली आरोपी हैदराबाद गेट के पास मौजूद है। टीम ने घेरेबंदी कर लिया। इसी दौरान एक युवक आता दिखायी दिया। रोकने पर भागने लगा। पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल बताया। गिरफ्तार करने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश सिंह, कांस्टेबल मानस तिवारी, बलवंत कुमार शामिल रहे। वहीं लंका पुलिस ने गत दिनों हुए सीरगोवर्धन गोलीकांड में आरोपित को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए।