- अल्मोड़ा का कटारमल मंदिर, जागेश्वर धाम और बागेश्वर का बैजनाथ मंदिर पोर्टल में शामिल

- देश में मौजूद इंडियन हेरिटेज के प्रमोशन के लिए एएसआई ने तैयार किया पोर्टल

DEHRADUN: मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर एंड टूरिज्म के तहत केंद्र सरकार के ऑर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया डिपार्टमेंट (एएसआई) ने देशभर के 138 इंडियन हेरिटेज को प्रमोट करने का प्रयास किया है। एएसआई ने एक पोर्टल तैयार कर देशभर के 20 राज्यों के इन हेरिटेज को 'मस्ट-सी' इंडियन हेरिटेज के तहत अपने पोर्टल पर डिस्प्ले किया है। जिनके लिए ऑनलाइन बुकिंग का भी प्रावधान है। खास बात ये है कि इसमें उत्तराखंड के तीन हेरिटेज प्लेसेज को भी तवज्जो दी गई है। इन इंडियन हेरिटेज में सबसे ज्यादा कर्नाटक के 31 हेरिटेज प्लेसेज को स्थान दिया गया है। जबकि सबसे कम एक मात्र छत्तीसगढ़ के हेरिटेज को स्थान मिल पाया है।

एएसआई ने बनाया ऑनलाइन पोर्टल

ऑर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने देशभर के 138 इंडियन हेरिटेज को प्लेटफॉर्म देने की कोशिश की है। बाकायदा, एएसआई ने इन हेरिटेज के लिए अपना नया ऑनलाइन पोर्टल 'मस्ट सी' इंडियन हेरिटेज तैयार किया है। माना जा रहा है कि देश के इन फेमस हेरिटेज को पोर्टल के जरिए प्रमोशन देना प्रमुख है। हाल में पार्लियामेंट में केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने इस पर बयान भी दिया। बताया गया है कि केंद्र सरकार इस हेरिटेज साइट को यूनिस्को व‌र्ल्ड हेरिटेज साइट्स के तौर बढ़ावा देना चाहती है। इस साइट से टूरिस्ट्स को इन स्थानों तक पहुंचने के साथ ही इनकी आसानी से जानकारी भी मिल सकेगी।

::ये हैं कुछ हेरिटेज::

- उत्तराखंड के कटारमल, बैजनाथ व जागेश्वर धाम।

- हिमाचल के तबो मोनेस्ट्री, हिडिंबा टेंपल, रॉक-कट टेंपल।

- आंध्र प्रदेश के चारमीनार, गोलकोंडा फोर्ट, नागार्जुनाकोंडा।

- वेस्ट बंगाल का कोच विहार पैलेस।

- गोवा का चर्चेज एंड कॉन्वेंट्स ऑफ गोवा।

- गुजरात का रानी की वेव।

- महाराष्ट्र के अजंता व अलोरा केव।

- दिल्ली के हुमायूं टोम्ब, रेड फोर्ट, कुतुब मिनार व तुगलगाबाद।

- राजस्थान के चित्तोड़गढ़ फोर्ट, डीग प्लेसेस, रणथंबोर फोर्ट।

::20 राज्यों के 138 हेरिटेज शामिल::

आंध प्रदेश--8

असम--18

बिहार--2

छत्तीसगढ़--1

दिल्ली--6

गोवा--1

गुजरात--4

हरियाणा--2

हिमाचल--3

जम्मू एंड कश्मीर--6

कर्नाटक--31

केरला--1

एमपी--13

महाराष्ट्र--9

ओडिसा--6

राजस्थान--4

तमिलनाडू--9

यूपी--9

उत्तराखंड--3

पश्चित बंगाल--3

कुल स्टेट्स--20

कुल हेरिटेज--138

::कटारमल मंदिर::

कटारमल मंदिर अल्मोड़ा डिस्ट्रिक्ट के अधेली नामक गांव में स्थित है। ये सबसे पुराने सूर्यमंदिर में शामिल माना जाता है। माना जाता है कि कत्यूरी राजवंश के तत्कालीन शासक कटारमल द्वारा छठी से नौवीं शताब्दी के दौरान इस मंदिर का निर्माण कराया गया था।

::बैजनाथ मंदिर::

बागेश्वर डिस्ट्रिक्ट के गरुड़ तहसील के पास स्थित है बैजनाथ मंदिर समूह। केंद्र की स्वदेश दर्शन योजना में शिव हेरिटेज प्रोजेक्ट से भी इसको जोड़ा गया है। कत्यूरी राजवंश की राजधानी भी यहां बताई जाती है। कहा जाता है एक हजार वर्ष पुराना मंदिर एक रात में 12वीं शताब्दी में बनाया गया था। यहां शिव, गणेश, पार्वती, चंडिका, कुबेर, सूर्य मंदिरों का समूह है। कहा जाता है कि शिव व पार्वती ने गोमती व गरुड़ गंगा पर ही विवाह रचाया था।

::जागेश्वर धाम:::

अल्मोड़ा डिस्ट्रिक्ट से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित करीब 250 मंदिरों का समूह जागेश्वर धाम है। कहा जाता है 7वीं से लेकर 12वीं शताब्दी की आकर्षित वास्तुकला से ये मंदिर निर्मित हैं। ऑर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की देखरेख में इस मंदिर समूह कुबेर, मृत्युंजय, नंदा, सूर्य जैसे मंदिर शामिल हैं। जिनको देखने के लिए हर वर्ष देश-दुनिया से टूरिस्ट्स के आने का सिलसिला जारी रहता है।