<

AGRA:

AGRA: अगर सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले दिनों में ताजमहल का रात में दीदार करना काफी सुविधाजनक होगा। इसके लिए टूरिज्म मिनिस्ट्री की ओर से युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। मिनिस्ट्री ने टूरिस्ट को पूर्वी गेट की बजाय पश्चिमी गेट से ताजमहल में दाखिल कराने पर सहमति व्यक्त कर दी है। अब इस पर सुप्रीम कोर्ट को मोहर लगानी है। इसकी जानकारी गुरुवार को सिटी में टूरिज्म मिनिस्टर डॉ। महेश शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान दी।

सुरक्षा का लिया जायजा

केन्द्रीय पर्यटन राज्यमंत्री डॉ। महेश शर्मा गुरुवार सुबह करीब साढ़े क्0 बजे खेरिया हवाई अड्डा पहुंचे। यहां उन्होंने खेरिया एयरपोर्ट की अर्जुन नगर गेट साइड की दीवार का जायजा लिया। सुरक्षा की दृष्टि से दूसरी तरफ की दीवार और कैमरों को लेकर भी एयरपोर्ट ऑथरिटी से बात भी की।

रात्रि दर्शन के लिए मिलेगा ऑन-लाइन टिकट

प्रेस को संबोधित करने से पहले केन्द्रीय मंत्री ने एएसआई अधिकारियों के साथ होटल में मीटिंग भी की। डॉ। शर्मा के अनुसार इस बात पर भी सहमति व्यक्त कर दी है कि टूरिस्ट रात्रि दर्शन वाले दिन ही दोपहर तीन बजे तक टिकट बुक करा सकता है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद टूरिस्ट रात के लिए भी ऑन-लाइन टिकट की सुविधा का लाभ ले सकेगा। अभी तक चली आ रही व्यवस्था के अनुसार टूरिस्ट को एक दिन पहले ताजमहल के रात्रि दर्शन के लिए टिकट की बुकिंग करानी पड़ती है। टूरिस्ट मेहताब बाग वाले स्थान से भी रात के समय ताज को निहार सकेंगे। इसे लेकर भी मिनिस्ट्री की ओर से सुप्रीम कोर्ट से इजाजत लेने के लिए कार्यवाही की जा रही है।

क्षेत्रीय लोगों की मुश्किल दूर

ताज का रात्रि दर्शन आसपास के लोगों के लिए भी मुश्किल बनता था। रात में टूरिस्ट को ताजमहल दिखाने के दौरान शिल्पग्राम से लेकर ताज के पूर्वी गेट तक के रास्ते पर बहुत सख्ती रहती है। जिसके चलते ताजगंज सहित आसपास के तकरीबन पांच-छह गांव के लोगों का जीना दुश्वार हो जाता है। आलम यह रहता है कि किसी इमरजेंसी में भी लोग पूर्वी गेट का स्वतंत्रत रूप से प्रयोग नहीं कर पाते। इसी असुविधा को देखते हुए काफी समय से ताज के पूर्वी गेट से रात्रि दर्शन बंद कर इसके लिए पश्चिमी गेट का प्रयोग करने की मांग उठाई जा रही थी। इसी को देखते हुए टूरिज्म मिनिस्ट्री ने आने वाले समय में टूरिस्ट को पश्चिमी गेट से ताज दर्शन कराने की व्यवस्था पर सहमति जता दी है।

दो-तीन घंटे के लिए होगा टिकट

ताजमहल पर टूरिस्ट्स का प्रेशर दिनोंदिन बढ़ रहा है। हर दिन करीब ख्0-ख्ख् हजार टूरिस्ट ताजमहल देखने आते हैं। वीक एंड पर यह संख्या लगभग भ्0 हजार तक पहुंच जाती है। इसका ताज के पत्थरों पर भी नेगेटिव असर देखने को मिला है। इससे देखते हुए मिनिस्ट्री ने तय किया है कि टूरिस्ट को सिर्फ दो-तीन घंटे के लिए ही ताजमहल में रुकने दिया जाए। जल्द ही इसको लेकर फैसला ले लिया जाएगा। ताज में फोटोग्राफी करने वाले फोटोग्राफर और गाइड का भी स्तर मेंटेन किया जाएगा। रॉयल गेट केलैम्प गिरने को लेकर मंत्री ने कहा कि एएसआई सक्षम विभाग है फिर भी ताज की व्यवस्था को समग्र रूप में दिखवाएंगे।

सिविल टर्मिनल तक कॉरीडोर बनाने पर सहमति

खेरिया एयरपोर्ट पर टूरिस्ट को सुरक्षा कारणों से होने वाली असुविधा को दूर करने के लिए कॉरीडोर बनाने पर केन्द्रीय पर्यटन संस्कृति एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री डॉ। महेश शर्मा ने सहमति जताई। गुरुवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी प्रभाकर मिश्रा ने केन्द्रीय राज्यमंत्री के सामने कॉरीडोर की प्रेजेंटेशन दी। राज्यमंत्री को दिए प्रेजेंटेशन में बताया गया कि अर्जुन नगर गेट से सिविल टर्मिनल के लिए क्.ख् किमी लम्बी रोड है, जिसके एक ओर दीवार बनी हुई है। इसमें दूसरी ओर दीवार बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय से अनुमति प्राप्त हो जाए, तो टूरिस्ट आसानी से सिविल टर्मिनल तक पहुंच सकता है। नए सिविल टर्मिनल को बनने में ज्यादा समय लगेगा, जबकि कॉरीडोर का निर्माण करीब पांच महीने में पूरा हो जाएगा।