-थर्सडे से बीएड में एडमिशन होने थे पर पहला दिन क्वेरी के नाम रहा

-मेरिट लिस्ट के लिए एडमिशन का लास्ट डेट 10 जुलाई तक है

द्भड्डद्वह्यद्धद्गस्त्रश्चह्वह्म@द्बठ्ठद्ग3ह्ल थर्सडे से केयू के बीएड कॉलेजेज में 2014-15 सेशन के लिए एडमिशन स्टार्ट होना था। पर पहले दिन स्टूडेंट्स कॉलेज से सिर्फ क्वेरीज के लिए ही पहुंचे। स्टूडेंट्स का कहना था कि थर्सडे को ही सुबह उन्हें न्यूज पेपर के माध्यम से बीएड की नई फीस की जानकारी मिली। ऐसे में वे फीस कंफर्म करने कॉलेज पहुंचे और इसके बाद वे डीडी बनाकर लाएंगे। मेरिट लिस्ट के लिए एडमिशन का लास्ट डेट 10 जुलाई तक है। इसके बाद सीट्स वैकेंट रह जाने पर वेटिंग लिस्ट से सीट्स भरे जाएंगे। सिटी में बीएड में तीन कॉलेजेज में एडमिशन होने हैं इनमें जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज, ग्रेजुएट कॉलेज और को-ऑपरेटिव कॉलेज शामिल हैं।

वीमेंस कॉलेज में आज से एडमिशन

जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में बीएड एडमिशन को लेकर फ्राइडे से डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन और एडमिशन स्टार्ट हो जाएगा। वीमेंस कॉलेज में डिफरेंट सब्जेक्ट्स के लिए डेट तय किए गए हैं। इनमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी, मैथ्स, कॉमर्स और हिंदी के लिए डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का डेट 4 और 5 जुलाई जबकि एडमिशन का डेट 8 जुलाई तक रखा गया है। अदर लैंग्वेज, हिस्ट्री, सिविक्स, ज्योगरफी, होम साइंस और इकोनॉमिक्स के स्टूडेंट्स के लिए डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन का डेट 7 और 8 जुलाई और एडमिशन का लास्ट डेट 10 जुलाई होगा।

पहले दिन तो ज्यादातर स्टूडेंट्स सिर्फ क्वेरी करके ही वापस चले गए। ज्यादातर स्टूडेंट्स फीस के बारे में जानकारी लेने आए थे। फ्राइडे से एडमिशन स्टार्ट होने की उम्मीद है। मेरिट लिस्ट में शामिल स्टूडेंट्स के एडमिशन का लास्ट डेट 10 जुलाई है।

- डॉ उषा शुक्ला, प्रिंसिपल ग्रेजुएट कॉलेज फॉर वीमेन